भोपाल: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आदिवासी समाज ने भव्य यात्रा निकाली। माता मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों और समाज के लोगों ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
बारिश में झूमे उमंग सिंघार यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशेष रूप से शामिल हुए। तेज बारिश के बावजूद उमंग सिंघार का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पारंपरिक धुनों पर आदिवासी नृत्य करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला बोला।
सिंघार ने कहा, आदिवासी प्रकृति का उपासक है। हमारी संस्कृति ही जल-जंगल-जमीन से जुड़ी है। सरकार दिखावे के लिए आदिवासियों का वोट तो चाहती है, लेकिन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश और बड़े आयोजनों की मांग को अनसुना कर दिया है।
कमलनाथ का पलटवार: मेरे दौर में हुए थे असली काम इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान लिए गए फैसलों को याद करते हुए भाजपा पर आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए गए थे।
कमलनाथ द्वारा गिनाए गए प्रमुख कार्य:
कमलनाथ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भी याद दिलाया कि कैसे उनकी सरकार ने 2020-25 के विजन टू डिलीवरी रोडमैप के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासन में आदिवासी समाज को फिर से कांग्रेस सरकार के उन फैसलों की याद आ रही है जो उनके जीवन में बदलाव ला रहे थे।
*आज भाजपा की सरकार हर स्तर पर आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय कर रही है। ऐसे में आदिवासी समुदाय को कांग्रेस सरकार के दौर की याद आने लगी है। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में आदिवासी हित के कई कार्य किए गए। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 9, 2026
मुख्यमंत्री मदद योजना 2019
आदिवासी परिवारों के… pic.twitter.com/XwittidAYh
CoE सिर्फ रिहैबलीटेशन सेंटर नहीं: टीम इंडिया की चोटों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण
झारखंड परीक्षा विवाद: 3 बड़ी परीक्षाएं रद्द, ED जांच पर सहमति, फिर भी नहीं थम रहा छात्रों का आंदोलन
14वीं JPSC विवाद: भारी विरोध के बीच आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा, सरकार बैकफुट पर
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली-यूपी समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
क्या यश की टॉक्सिक ने रणबीर की एनिमल से ली प्रेरणा? ट्रेलर के इस सीन पर छिड़ी बहस
अल्मोड़ा की वादियों में बसा 2500 साल पुराना जागेश्वर धाम: सावन में गूंज रही बाल भोलेनाथ की जय-जयकार
झारखंड में परीक्षा संग्राम : 16वें दिन भी जारी स्टूडेंट्स का आंदोलन, आज सरकार के साथ फिर होगी बातचीत
नौकरी छोड़ने का बना लिया है मन, तो नोटिस पीरियड में छुट्टी के ये नियम जरूर जान लें!
एशले गार्डनर पर पत्नी के गंभीर आरोप: क्या दांव पर लगी ऑस्ट्रेलिया की उपकप्तानी?
कोलंबो में रोमांचक मोड़ पर वॉर्म-अप मैच: भारत को जीत के लिए चाहिए 207 रन