साउथ सुपरस्टार यश अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, लेकिन इसके कुछ सीन्स ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। दर्शक यश के लुक की तुलना रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल से कर रहे हैं।
ट्रेलर का वो सीन जिसने खींचा सबका ध्यान टॉक्सिक के ट्रेलर में यश एक इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। चर्चा का मुख्य केंद्र फिल्म का वह सीन है जिसमें यश बिना शर्ट के खड़े हैं और हाथ में एक बोतल पकड़े हुए हैं। इस शॉट में उनके निजी अंगों को छुपाया गया है। फैंस का दावा है कि यह लुक और अंदाज काफी हद तक रणबीर कपूर के एनिमल वाले बैड बॉय लुक से मेल खाता है।
सोशल मीडिया पर आमने-सामने फैंस ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने यश और रणबीर की तस्वीरों का कोलाज शेयर करना शुरू कर दिया है। ट्विटर (X) पर कई यूजर्स यश को नकल करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, यश ने रणबीर को कॉपी करने में पीएचडी कर ली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा, क्या यह सीधे एनिमल से इंस्पायर्ड है?
क्या यश दे रहे हैं कड़ी टक्कर? सबके बीच यश के समर्थक भी पीछे नहीं हैं। कुछ फैंस का मानना है कि यश का यह डार्क और रफ लुक रणबीर से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है। एक फैन ने कमेंट किया, यश जल्द ही दिखा देंगे कि असली एनिमल जैसा किरदार कैसा दिखता है। हालांकि, फिल्म मेकर्स की ओर से इस तुलना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
टॉक्सिक के बारे में जानें गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। 2023 में घोषित हुई यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट की गई है। दर्शकों को इस फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का बेसब्री से इंतजार है, जो 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
Yash done PhD in copying and Inspiring Ranbir 🔥#ToxicTrailer #RanbirKapoor pic.twitter.com/qFbZwGsiii
— ʙᴀɴɢʙᴀɴɢ😎🔥 (@RoonaVikranth) August 8, 2026
वीजा के कारण फंसा मोहनलाल का सिडनी शो, सुपरस्टार ने फैंस से मांगी माफी
छोटे कर्जदार सबसे भरोसेमंद: अमित शाह ने बताया क्यों 2.5 लाख तक के लोन की रिकवरी दर है 99.78%
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल के लिए CM मान की सिफारिश, राज्यपाल को लिखा पत्र
हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं: गौतम अदाणी ने शुरू किया इनोवेटर्स का वंदे भारतम सफर
क्या 22 लाख खर्च कर इंसान बन गया कुत्ता? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग
JPSC-JSSC विवाद: आर-पार की आज आखिरी जंग, सरकार और छात्रों के बीच दोपहर 12.30 बजे होगी निर्णायक वार्ता
जेसीबी की चपेट में आया नाग, फन फैलाए घंटों गम में बैठी रही नागिन; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
10 साल से नहीं कटवाए बाल: उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने रचा इतिहास, दर्ज कराया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026: 7 दिनों में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, क्या आपको भी मिलेंगे 2500 रुपये?
2 अप्रैल 2011 की वह जादुई रात: धोनी का वो छक्का, जो सुनील गावस्कर अपनी आखिरी सांस तक देखना चाहते हैं