झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ा मानवीय निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आंदोलन के दौरान बीमार पड़ने वाले किसी भी छात्र को इलाज से वंचित न रखा जाए।
निशुल्क इलाज की सुविधा स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती होने वाले छात्रों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर भी छात्रों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
आंदोलन स्थल पर मेडिकल टीम तैनात छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आंदोलन स्थलों पर मेडिकल टीमों को तैनात किया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और चिकित्सा व्यवस्था को चौबीसों घंटे तैयार रखा गया है, ताकि तबीयत बिगड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
मेरे बच्चे हैं आंदोलनकारी छात्र डॉ. इरफान अंसारी ने भावुक अपील करते हुए कहा, आंदोलन कर रहे युवा मेरे बच्चे हैं। उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। मैं नहीं चाहता कि अपने हक की लड़ाई में किसी भी छात्र की जान खतरे में पड़े। उन्होंने छात्रों से भूख हड़ताल जैसे कदम न उठाने की सलाह दी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
बातचीत से समाधान की कवायद स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण और संवेदनशील बातचीत के जरिए निकालने की कोशिश कर रही है।
लगातार जारी है छात्रों का विरोध रांची में पेपर लीक और अन्य मांगों को लेकर छात्रों का आक्रोश फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। छात्र अपनी पुरानी मांगों पर अडिग हैं, जबकि सरकार अब स्वास्थ्य और सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह सक्रिय हो गई है ताकि आंदोलन के दौरान कोई अनहोनी न हो।
*बेहद खुशी है कि हमारे बच्चे राहुल क्रांतिकारी अब बिल्कुल खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 8, 2026
मैं अपने सभी आंदोलनकारी बच्चों से कहना चाहता हूं—आप हमारे अपने हैं। आपके कष्ट में मुझे भी पीड़ा होती है। सरकार आपकी जायज मांगों पर गंभीर है और वार्ता के रास्ते… pic.twitter.com/kVmtchBMss
JSSC पेपर लीक का महा-खुलासा: 150 में से 120 सवाल हुए थे वायरल, पहली SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
झारखंड: परीक्षाओं में धांधली पर आर-पार की जंग, सीएम के भरोसे के बावजूद क्यों नहीं थम रहा छात्रों का आंदोलन?
वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार: जंगल सफारी के बाद अब दलीप ट्रॉफी में कप्तानी की तैयारी
ब्रेट ली का बड़ा खुलासा: सचिन नहीं, ये दिग्गज है क्रिकेट का असली GOAT
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का दर्द : 400% फीस वृद्धि और बदहाली पर छात्र का छलका गुस्सा
नाई की दुकान वाली पुरानी यादें अब एक क्लिक पर: मुंबई के युवक ने बनाई कमाल की वेबसाइट
मैं उमर खालिद की समर्थक हूँ , झारखंड प्रोटेस्ट में लड़की के बयानों ने मचाया बवाल
# सीजीपीएससी रिजल्ट में न्यूज़ , स्पेस रानी और हे राम के नाम: विवाद बढ़ा तो सामने आई ये सच्चाई
तीज के रंग में सराबोर दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाट में मनाया तीज महोत्सव 2026
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते, मची अफरा-तफरी