नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण देश के बड़े हिस्से में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों पर भारी बारिश का खतरा? मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में अगले 14-15 घंटों के दौरान तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से चिंता बढ़ गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। भूस्खलन (Landslide) के खतरों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मिजाज राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बारिश के पीछे की मुख्य वजह मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में बना लो प्रेशर एरिया और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन बारिश की मुख्य वजह हैं। इन दोहरी प्रणाली के सक्रिय होने से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
अगस्त में कोटा पूरा होने की उम्मीद मानसून के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय होने से देश का औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना बढ़ गई है। अगस्त के दूसरे हफ्ते में भी बारिश का यह दौर जारी रहने के आसार हैं, जिससे लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे क्षेत्रों को काफी राहत मिलेगी।
*istrict wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 8, 2026
Issue Time: 09-08-2026 01:13 Hrs IST
Validity Time: 09-08-2026 04:13 Hrs IST
Orange warnings: Thunderstorms & Lightning with gusty winds ( 40-60 kmph) and moderate rain (5-15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/LlqoKbAOrM
टॉक्सिक ट्रेलर का धमाका: 11 घंटे में 13 मिलियन व्यूज, यश के खूंखार अवतार को देख फैंस बोले- रावण तो इससे बेहतर था
वीजा के कारण फंसा मोहनलाल का सिडनी शो, सुपरस्टार ने फैंस से मांगी माफी
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका: चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
UPI पेमेंट पर चार्ज का सच: क्या अब आपकी जेब पर पड़ेगा असर? सरकार ने दी बड़ी राहत
क्या लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से युवाओं ने किया सीधा सवाल
मैदान पर जडेजा का कॉमेडी शो , कुलदीप के एक्शन की नकल देख हंस पड़े गौतम गंभीर
जिनेवा में भारत के नए राजनयिक : UN मुख्यालय की शोभा बढ़ाएंगे 5 मोर
क्या 2027 के महासंग्राम में एक्स-फैक्टर बनकर उभरेंगे राघव चड्ढा? पीएम मोदी के साथ मुलाकात के मायने
जालंधर में खौफनाक मंजर: हथियारबंद बदमाशों से जान बचाकर भागी मां, पुलिस थाने से 600 मीटर दूर हुई वारदात