यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। महज 11 घंटों में इसे 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यश का यह खूंखार अवतार फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है।
ट्रेलर में हिंसा और इमोशन का संगम 4 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक भावुक दृश्य से होती है, जहां एक घायल बच्चा यश के किरदार राया से माफी मांगता है। इसके तुरंत बाद ट्रेलर हिंसा, गोलीबारी और खून-खराबे की दुनिया में बदल जाता है। 80 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सत्ता, विश्वासघात और पिता-पुत्र के जटिल रिश्तों की कहानी बयां करती है।
यश का डबल रोल और सितारों की फौज ट्रेलर में यश का डबल रोल देखने को मिल रहा है। एक तरफ वह दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर राया के रूप में हैं, तो दूसरी तरफ टैटू वाले युवा रूमी के रूप में वे अपने पिता के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के किरदारों की झलक ने भी सिनेप्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
फैंस हुए हैरान, रावण से की तुलना यश जल्द ही रामायणम् में रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में यश का अत्यधिक हिंसक टॉक्सिक लुक देख फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, यश को इस रूप में देखने के बाद लग रहा है कि रावण ज्यादा सभ्य (Civilized) और अच्छा इंसान था। कई फैंस का तो दावा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
रिलीज की तैयारी गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा यह ट्रेलर साफ संकेत दे रहा है कि रॉकी भाई एक बार फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार हैं।
#ToxicTrailer #ToxicTheMovie https://t.co/k0BncMBcNh pic.twitter.com/22oN4tldEX
— VERY NEGATIVE FAN (@SRKforever_1) August 8, 2026
‘कर्मा’ के 40 साल: विलेन के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अनुपम खेर, एक फैसले ने बदल दी किस्मत
IND vs SL: टॉप ऑर्डर हुआ ढेर, तो संकटमोचन बनकर उभरे रवींद्र जडेजा
महिला आरक्षण और परिसीमन पर अकाली दल का यू-टर्न , केंद्र को दिया समर्थन
अमेरिका और इजराइल पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, बोले- खाड़ी देशों को भड़काने की साजिश बंद करें
ICC वर्ल्ड कप 2027: नए फॉर्मेट का रोमांच और मेजबान होने के बावजूद नामीबिया को क्यों नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल: सायोनी घोष और काकोली घोष की तस्वीर ने बढ़ाए कयास
मां के दर्द पर छलके आनंद महिंद्रा के आंसू, स्मृति ईरानी से जताई असहमति
जब जंबो ने शुरू किया था सफर: पहले टेस्ट में शतक का सपना और फिर इतिहास रचने की कहानी
शशि थरूर को पवन खेड़ा की सीधी चुनौती, कहा- खुद आकर देख लें हकीकत
वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार: जंगल सफारी के बाद अब दलीप ट्रॉफी में कप्तानी की तैयारी