रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जारी छात्र आंदोलन के दौरान शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक अज्ञात युवक ने स्याही फेंक दी। नेहा बोरा यहां JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन देने पहुंची थीं।
आरोपी की हुई पिटाई स्याही फेंकने की घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर तैनात पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को प्रदर्शनकारियों के चंगुल से छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया है।
स्याही से नहीं डरते इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नेहा बोरा ने कहा, 20 जुलाई को हमारे ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठियां चलाई गईं। अगर हम तब नहीं डरे, तो यह साधारण स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग समझते हैं कि स्याही फेंककर छात्रों के गुस्से को ठंडा कर देंगे, वे गलतफहमी में हैं।
भाजपा-RSS पर लगाया आरोप नेहा बोरा ने इस हमले के पीछे भाजपा और RSS से जुड़े लोगों का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद को छात्रों का हितैषी बताते हैं, वे ही हताशा में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर इस छात्र आंदोलन ने आपकी नफरत की राजनीति की नींव नहीं हिला दी, तो छात्र राजनीति पर धिक्कार है।
14वें दिन भी जारी है आंदोलन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छह छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र JPSC, JSSC-CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच की मांग कर रहे हैं।
कौन हैं नेहा बोरा? नेहा बोरा दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आई थीं। वे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल में शामिल होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल, रांची में उनके समर्थन के बाद आंदोलन और अधिक सक्रिय हो गया है।
*VIDEO | Ranchi: During the students march towards the Jharkhand Assembly over alleged irregularities in JPSC-JSSC, AISA leader Neha Bora says, Those BJP and RSS goons who claim to stand with students are the same people throwing ink at me when students are marching to the… pic.twitter.com/Pp715e9LY5
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
वर्ल्ड कप 2027 की टीम तैयार: अभिनव मुकुंद की 15 सदस्यीय टीम को आकाश चोपड़ा ने दिए इतने अंक
रामबन में सुरक्षा में बड़ी सेंध: पुलिस चेकपोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, मचा हड़कंप
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर सैलाब
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : आज रात 8 बजे तक आफत की बारिश, जानिए आपके इलाके का हाल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान: पछतावा नहीं, सब कुछ दिया
E20 पेट्रोल पर सियासी घमासान: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पूरी दाल ही काली है
4 साल की रेप पीड़िता की इलाज न मिलने से मौत: सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अस्पतालों पर लगाया 12 लाख का जुर्माना
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
दिल्ली कूच की तैयारी: राकेश टिकैत ने अकोला से फूंका आंदोलन का बिगुल
गुजरात के इस कुएं में क्यों उठ रहीं लहरें? मोरबी की रहस्यमयी घटना के पीछे की वैज्ञानिक सच्चाई