देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने (E20) के मुद्दे पर विवाद गहराता जा रहा है। आम जनता की शिकायतों के बाद अब विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग दावा कर रहे हैं कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।
राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह मामला बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। उन्होंने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल लोगों की कारों और स्कूटरों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने इसे एक तरह की चोरी बताते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल का दावा है कि सरकार धीरे-धीरे इथेनॉल का मिश्रण बढ़ाकर इसे 50 प्रतिशत तक ले जाने की तैयारी में है।
केजरीवाल के अनुसार, सरकार अभी केवल माहौल शांत होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुरानी गाड़ियों (E0 और E10) में जबरन E20 पेट्रोल डालकर उन्हें कबाड़ बना दिया गया और अब नई गाड़ियां खरीदने वालों के साथ भी यही होगा।
अरविंद केजरीवाल ने आम लोगों को एक बड़ी सलाह देते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षों तक नई पेट्रोल और डीजल गाड़ियां खरीदने से बचें। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सरकार डीजल में भी मिलावट करने की योजना बना रही है।
फिलहाल, इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से विपक्ष ने इसे जन-मुद्दा बनाया है, उससे आने वाले दिनों में सरकार पर दबाव बढ़ना तय है।
E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
जब रात के 11 बजते ही थर-थर कांपता था पूरा देश: दूरदर्शन का वह पहला हॉरर शो, जिसकी दहशत आज भी जिंदा है
बारिश में बच्चों का रेन डांस और कुत्ते की कमेंट्री: इस वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल
अभिजीत दीपके का नया विवाद: PSI से तीखी बहस और CID वाले दावे से मचा बवाल
सत्ता में आते ही होगी जांच : ISI कनेक्शन का खुलासा करने वाले कमिश्नर के तबादले से गरमाई सियासत
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में फ्री एंट्री का ऐलान!
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : आज रात 8 बजे तक आफत की बारिश, जानिए आपके इलाके का हाल
संसद: हर मिनट 2.5 लाख का खर्च, फिर भी कामकाज ठप; आखिर कौन चुका रहा है इसकी भारी कीमत?
रहस्यमयी कुआं: गुजरात में पानी की अचानक हलचल से मचा हड़कंप, आखिर क्या है इसके पीछे का सच?
जब तक खेलेगा नहीं, तब तक... : यशस्वी जायसवाल ने याद किया रोहित का वो खास अंदाज़
श्रीलंका में टीम इंडिया का फ्लॉप शो : इन 3 गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से प्लेइंग 11 पर मंडराया संकट