25 की उम्र में थम गया इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज का करियर, चोट के आगे टेके घुटने
News Image

इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महज 25 साल की उम्र में इंग्लैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टर्नर के इस अचानक फैसले से उनके प्रशंसक और क्रिकेट जगत के लोग हैरान हैं।

लगातार चोटों ने तोड़ा करियर जॉन टर्नर काफी समय से पीठ की गंभीर चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) से जूझ रहे थे। इस समस्या के कारण वह पिछले साल जून से ही मैदान से दूर थे। बार-बार लगी चोटों और रिकवरी में आ रही दिक्कतों के कारण उन्होंने अपने भविष्य पर विचार किया और अंततः खेल को अलविदा कहने का कठिन फैसला लिया।

सिर्फ 4 मैचों का रहा इंटरनेशनल सफर जोहान्सबर्ग में जन्मे जॉन टर्नर ने साल 2024 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 4 मैच (2 वनडे और 2 टी20) खेले, जिसमें उनके नाम कुल 3 विकेट रहे। ये सीरीज ही उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत और अंत साबित हुई।

घरेलू क्रिकेट में भी नहीं मिल पाई स्थिरता घरेलू क्रिकेट में टर्नर हैम्पशायर के लिए खेलते थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 53 मैचों में 97 विकेट चटकाए। हालांकि, चोटों के कारण वह हैम्पशायर की काउंटी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। 2025 की शुरुआत में वह लोन पर लैंकाशायर से भी जुड़े, लेकिन वहां भी फिटनेस उनकी राह का कांटा बनी रही।

भावनाओं में बहे टर्नर संन्यास की घोषणा करते हुए टर्नर ने कहा, प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना मेरा बचपन का सपना था, जिसे मैंने जिया है। पीठ की चोट ने मुझे एक साल से अधिक समय से खेल से दूर रखा है। मेरे इंजरी इतिहास को देखते हुए मुझे महसूस हुआ कि अब जीवन में नई चुनौतियों की ओर बढ़ने का सही समय है।

उन्होंने हैम्पशायर टीम और अपने साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पिछले 5 साल उनके जीवन के सबसे बेहतरीन साल रहे हैं। टर्नर का अभी हैम्पशायर के साथ दो साल का अनुबंध बाकी था, जिसे उन्होंने बीच में ही समाप्त करने का निर्णय लिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या टीम इंडिया का गोल्डन एरा खत्म? अजिंक्य रहाणे के इस बयान ने मचाई खलबली

Story 1

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Story 1

टिफिन में फिर मिली आलू की सब्जी , नन्हीं बच्ची का रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे!

Story 1

नाम बदलवा देना का चैलेंज पड़ा भारी: श्रेया कलरा ने शिवांगी जोशी को दिया नया नाम, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Story 1

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका: यौन शोषण मामले में 10 साल की कैद, जल्द करना होगा सरेंडर

Story 1

अब दर-दर नहीं भटकेंगी घुमंतु जातियां: CM योगी का बड़ा ऐलान, शिक्षा और सम्मान पर केंद्रित सरकार की नीति

Story 1

4700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 24 दिन में ही गड्ढे: मरम्मत सुखाने के लिए पंखों का सहारा!

Story 1

अब फोन की जरूरत नहीं! JBL लाया टचस्क्रीन केस वाले स्मार्ट ईयरबड्स, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

Story 1

दीपक प्रकाश बने MLC: क्या सुप्रीम कोर्ट के डर से सुरक्षित हुई मंत्री की कुर्सी?

Story 1

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनुकूल ड्रॉ, आयुष के सामने चीन की दीवार