अगर आप बार-बार गाना बदलने या नोटिफिकेशन चेक करने के लिए जेब से फोन निकालकर परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ऑडियो जगत की दिग्गज कंपनी JBL ने भारत में अपने दो प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स, JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 लॉन्च कर दिए हैं।
इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका स्मार्ट चार्जिंग केस है, जो किसी छोटे स्मार्टफोन की तरह काम करता है।
इन ईयरबड्स के साथ मिलने वाला चार्जिंग केस JBL Smart OS 3.0 से लैस है। इसमें एक टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसकी मदद से आप बिना अपना फोन छुए गाने बदल सकते हैं, आवाज कंट्रोल कर सकते हैं और आने वाले नोटिफिकेशन को सीधे केस की स्क्रीन पर ही पढ़ सकते हैं।
इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद की फोटो या कस्टम थीम को भी इस केस की स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं। यह तकनीक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो चलते-फिरते काम करते हैं।
दोनों बड्स में 10mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो JBL के सिग्नेचर साउंड को पेश करते हैं। इसमें Personi-Fi 3.0 तकनीक दी गई है, जो ऑडियो को आपके सुनने की क्षमता के अनुसार कस्टमाइज करती है।
कॉलिंग के लिए इसमें 6-माइक सिस्टम और AI-पावर्ड ट्रू एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन 2.0 मिलता है। शोर-शराबे वाली जगहों पर भी यह फीचर आपकी आवाज को पूरी तरह स्पष्ट रखता है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो JBL Live Beam 4 में ANC ऑन रहने पर कुल 40 घंटे का प्लेबैक मिलता है, वहीं Live Buds 4 कुल 32 घंटे का बैकअप देते हैं। दोनों में फास्ट चार्जिंग की सुविधा है—सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आप इन्हें 4 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
JBL Live Buds 4 ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और सैंड रंगों में उपलब्ध हैं। वहीं, Live Beam 4 को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, सिल्वर, ऑरेंज, पर्पल और सैंड जैसे आकर्षक कलर्स में पेश किया है।
भारत में इन दोनों ही प्रीमियम ईयरबड्स की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है।
Stay in the moment with sound that surrounds you. Stay true to yourself with colours that speak to you. Stay connected to your world with JBL Live Beam 4.
— JBL India (@JBLSoundIn) August 6, 2026
Get yours today - https://t.co/NXv6X097T3
[ JBL Live Beam 4, JBL Live Series, True Wireless Bluetooth Earbuds, JBL India ] pic.twitter.com/EdYb1qA4iK
W, W, W: जिस गेंदबाज को टीम इंडिया ने किया नजरअंदाज, उसने 2 ओवर में बदल दिया मैच का नक्शा
रांची छात्र आंदोलन: राहुल गांधी ने फोन पर सुनी छात्रों की व्यथा, शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना
पालतू कुत्ते को बचाने वाला छोटा हीरो : असम सीएम ने रिदिप के परिवार से की मुलाकात, सौंपा 5 लाख का चेक
मुझे नियम मत सिखाइए : राज्यसभा में रिजिजू और खरगे के बीच तनातनी, माहौल हुआ गरमागरम
चरखी दादरी में दिनदहाड़े गैंगवार: स्कॉर्पियो पर बरसीं गोलियां, 30 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
पहला, दूसरा, तीसरा... 35 साल के गेंदबाज ने डेब्यू पर मचाया धमाल, लगातार मेडन ओवर से हिला दी विपक्षी टीम
मैं आ रहा हूं आपके बीच : झारखंड के छात्रों के आंदोलन को मिला पीयूष मिश्रा का साथ
जो हुआ वो असंवैधानिक था : अनुच्छेद 370 को लेकर फारुख अब्दुल्ला का बड़ा हमला
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन? मेटा पर भड़के पूर्व सीएम, मांगी पारदर्शिता
वनडे वर्ल्ड कप 2027: आयरलैंड का डायरेक्ट एंट्री का सपना टूटा, बारिश बनी सबसे बड़ी विलेन