नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री का दावा है कि मेटा ने बिना किसी ठोस कारण के भारत में उनका सोशल मीडिया अकाउंट रिस्ट्रिक्ट (सीमित) कर दिया है।
मेटा पर केजरीवाल का तीखा हमला केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मेटा को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने मेटा इंडिया से सवाल किया कि आखिर उनका अकाउंट भारत में क्यों अनुपलब्ध है? केजरीवाल के अनुसार, मेटा के स्थानीय ऑफिस से संपर्क करने पर भी उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया और न ही यह बताया गया कि यह पाबंदी कैसे हटाई जा सकती है।
सरकार के सामने न झुकें केजरीवाल ने मेटा की कार्यप्रणाली को बेहद खराब करार दिया है। उन्होंने कंपनी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के दबाव में आकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने मेटा से स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या कंपनी दबाव में आकर भारतीय राजनेताओं के अकाउंट्स को नियंत्रित कर रही है?
PM मोदी का वीडियो और विवाद की जड़ यह पूरा मामला प्रधानमंत्री मोदी के एक फेसबुक पोस्ट को हटाने के बाद गरमाया है। 23 जुलाई की उस पोस्ट को हटाने पर केंद्र सरकार ने मेटा को जमकर फटकार लगाई थी। भारी दबाव के बाद मेटा को न केवल पोस्ट बहाल करनी पड़ी, बल्कि सरकार से माफी भी मांगनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, मेटा ने माना है कि उनके सिस्टम पर अवैध कंटेंट को रोकने में चूक हो रही है।
सरकार की कड़े तेवर मेटा और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के बीच यह खींचतान लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बच्चों के यौन शोषण, डीपफेक, एल्गोरिदम में पक्षपात और भारतीय कानूनों के पालन को लेकर कड़े सवाल किए हैं। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि खास कंटेंट को बूस्ट करने के लिए भारी मात्रा में पैसे खर्च किए गए थे।
आगे क्या? मेटा की ओर से अभी तक केजरीवाल के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी की ओर से केवल ईमेल पर रूटीन एक्नॉलेजमेंट (प्राप्ति की सूचना) मिल रही है। जानकारों का मानना है कि मेटा पर सरकार का दबाव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है, क्योंकि सरकार कंटेंट मॉडरेशन और पेड प्रमोशन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।
Hi @Meta @metaindia
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
Why have you restricted my account? Verbal enquiries at your India office revealed that my account has been restricted in India and is unavailable in India. Why? Noone in your office is giving any reasons. Noone is suggesting how restrictions can be removed.… pic.twitter.com/4JThAqFMon
मानसून में हाईवे पर सफर करना हो सकता है जानलेवा, NHAI की इन 5 जरूरी बातों को गांठ बांध लें
अब फिटनेस में कोई ढिलाई नहीं: BCCI ने बदला नियम, ब्रोंको टेस्ट से होगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा
मानगढ़ धाम: 1,500 आदिवासियों के बलिदान को कब मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान?
दिल्ली-NCR में बादलों का कहर : सड़कें बनीं दरिया, गुरुग्राम में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
हिमाचल में कुदरत का कहर: निगुलसरी में पत्थरों की बारिश, मनाली-शिमला में थमा यातायात
जो हुआ वो असंवैधानिक था : अनुच्छेद 370 को लेकर फारुख अब्दुल्ला का बड़ा हमला
अलायंस की पहली विनर बनीं मिनी माथुर: कुणाल खेमू के शो में जीत के साथ घर ले गईं लाखों की प्राइज मनी
यश धुल का विस्फोटक शतक: 47 गेंदों में ठोक डाले 100 रन, मैदान पर बरसे 9 छक्के
उद्घाटन के 13 दिन बाद ही उखड़ गई नई सड़क: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल हुआ टोल-फ्री
WTC Points Table: पाकिस्तान की बड़ी छलांग, भारत को पछाड़ आगे निकला बांग्लादेश