नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हाल ही में हुए टर्बुलेंस ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरलाइन ने जहां इसे मामूली चोटों का मामला बताया, वहीं पीड़ित यात्रियों ने एयर इंडिया के दावों को सिरे से खारिज करते हुए सच्चाई बयां की है।
मामूली चोट का दावा और यात्रियों का सच घटना के बाद एयर इंडिया ने सफाई दी थी कि यात्रियों को केवल मामूली चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने इस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में पीड़ित यात्री अस्पताल के बेड पर गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे हैं।
वीडियो न बनाने का बनाया गया दबाव एक पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से उन्हें डराने-धमकाने का काम भी किया गया। यात्री का दावा है कि क्रू मेंबर्स ने उन्हें अंदर वीडियो बनाने से मना किया था। इतना ही नहीं, जब यात्रियों ने बीच रास्ते में हैदराबाद या लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया, तो क्रू ने दिल्ली ले जाने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि वहां बेहतर इलाज मिलेगा। लेकिन, यात्रियों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के बाद भी उन्हें इलाज के लिए भारी इंतज़ार करना पड़ा।
क्या होता है एयर टर्बुलेंस? विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, टर्बुलेंस हवा के प्रवाह में अचानक आने वाला उतार-चढ़ाव है। यह तूफानी बादलों या हवा के दबाव में बदलाव के कारण होता है। विमान जब अलग-अलग गति वाली हवाओं के बीच से गुजरता है, तो उसे झटके महसूस होते हैं।
सबसे खतरनाक क्लियर एयर टर्बुलेंस इस मामले में क्लियर एयर टर्बुलेंस (CAT) की भूमिका होने की आशंका है। यह टर्बुलेंस साफ आसमान में बिना किसी चेतावनी के अचानक आता है। इसे रडार पर पकड़ना लगभग असंभव होता है, जो पायलट और यात्रियों के लिए सबसे बड़ा जोखिम बन जाता है। इस हादसे के बाद अब एयर इंडिया की ओर से सुरक्षा प्रोटोकॉल और घायलों के प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।
*एयर इंडिया के दावे पर उठे सवाल, यात्रियों को आईं हैं गंभीर चोटें, यात्री ने खोली पोल pic.twitter.com/frCmgmNv0w
— Punjab Kesari (@punjabkesari) August 5, 2026
रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दिवाली धमाके के लिए हो जाइए तैयार!
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर एक साल का बैन: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे रबड़ जैसा मिलावटी पनीर?
मुझे आजादी नहीं दी गई... विराट कोहली की कौन सी बड़ी इच्छा रह गई अधूरी? वीरेंद्र सहवाग ने खोली राज की बात
पटरी पर अचानक आ धमके 10 शेर, लोको पायलट की सूझबूझ ने बचाई जान
विराट कोहली और रवि शास्त्री ने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर: अजिंक्य रहाणे का बड़ा खुलासा
तमिलनाडु एक्सप्रेस में खौफनाक खुलासा: जनरल बोगी में मिले ट्रॉली बैग के अंदर इंसानी अवशेष
झारखंड में छात्र आंदोलन पर झुकी सरकार: JPSC-JSSC धांधली पर बातचीत के लिए बनी 4 सदस्यीय कमेटी
विराट के वृंदावन जाने पर विवाद क्यों? मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दौड़ती दिखी स्कॉर्पियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मल्लिका शेरावत के साथ तेज प्रताप का वीडियो वायरल: तेजू भैया के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका