तमिलनाडु में राजनीति उस वक्त गरमा गई जब विपक्ष के नेता और डीएमके युवा विंग के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन को एक विवादित टिप्पणी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई से थंजावुर ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत 3 अगस्त को कावेरी नदी मुद्दे पर आयोजित डीएमके के एक प्रदर्शन से हुई। आरोप है कि उदयनिधि ने अपने भाषण के दौरान एक फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सत्तारूढ़ टीवीके (TVK) के एक पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
उदयनिधि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), तमिलनाडु प्रोहिबिशन ऑफ हरासमेंट ऑफ वुमन एक्ट (TNPHW Act) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बदली रणनीति चेन्नई से थंजावुर लाए जाते समय पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी रणनीति बदली। अधिकारियों का अंदाजा था कि थंजावुर के प्रमुख थानों पर भीड़ जुट सकती है। तनाव से बचने के लिए पुलिस उदयनिधि को शहर से 25 किलोमीटर दूर सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन ले गई। हालांकि, वहां भी बड़ी संख्या में डीएमके कार्यकर्ता पहुंच गए।
पूछताछ और जोरदार स्वागत सेंगिपट्टी पुलिस स्टेशन में आईजी स्तर के अधिकारियों ने उदयनिधि से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। जैसे ही उनके रिहा होने की सूचना मिली, बाहर मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। रिहाई के बाद उदयनिधि ने कार की सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन किया।
विपक्ष और गठबंधन में मतभेद इस घटना ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। एमडीएमके महासचिव वैको ने उदयनिधि के बयान की निंदा करते हुए इसे असभ्य करार दिया है। वहीं, डीएमके इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कानूनी हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है। फिलहाल, उदयनिधि को जमानत तो मिल गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच जारी रखेगी।
#WATCH | Tamil Nadu LoP and DMK leader Udhayanidhi Stalin greets party cadres as he leaves from Sengipatti Police Station in Thanjavur. He was detained by the Police earlier today, in connection with a case registered over his alleged remarks during a public meeting.
— ANI (@ANI) August 4, 2026
(Video:… pic.twitter.com/ySZsF9nk5Y
गूंगी गुड़िया टिप्पणी पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, कांग्रेस दफ्तर के बाहर NCP का जोरदार हंगामा
गोलियां चलाकर दमन, फिर भी चुनाव का ढोंग : PoK में भारत ने पाकिस्तान का नकाब उतारा
रफ्तार नहीं, यह है आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत! इरफान पठान ने किया खुलासा
क्या आपकी पसंदीदा व्हिस्की और रम पर लग गया बैन? FSSAI की बड़ी कार्रवाई से मची हलचल
क्या 5 अगस्त से बंद हो जाएगा E20 पेट्रोल? वायरल खबर पर सरकार का बड़ा खुलासा
FSSAI का बड़ा एक्शन: डाबर के इन मशहूर प्रोडक्ट्स पर लगा 100% प्योर का दावा करने पर प्रतिबंध
लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: 13 भारतीय सुरक्षित, MEA ने जताई गहरी चिंता
जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा : प्रयागराज से राहुल गांधी का मिशन 2027 का शंखनाद
गाजियाबाद: गाय ले जा रहीं मां-बेटी को सरेराह पीटा, हम भी हिंदू हैं की गुहार भी नहीं आई काम
न सैलरी, न पेंशन, फिर भी हमले क्यों? : ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा प्रहार