क्या सच में प्योर पेट्रोल की वापसी हो रही है? पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दावा आग की तरह फैल रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि सरकार 5 अगस्त से E20 पेट्रोल (एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को बंद करने जा रही है और अब केवल प्योर पेट्रोल ही बेचा जाएगा। इतना ही नहीं, वायरल पोस्ट में कीमतों को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी इस भ्रम को दूर करने के लिए खुद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मोर्चा संभाला है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से एक फैक्ट चेक पोस्ट जारी कर इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही यह जानकारी पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन है।
वायरल पोस्ट में किया था यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल ग्राफिक्स में दावा किया गया था कि 5 अगस्त से बिना एथेनॉल वाला 100% शुद्ध पेट्रोल मिलेगा। साथ ही, E20 पेट्रोल की कीमत 105 से 110 रुपये प्रति लीटर होने की बात भी कही जा रही थी। मंत्रालय ने इन दोनों ही दावों को गलत बताया है।
अभी भी जारी रहेगा E20 पेट्रोल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम सफलतापूर्वक चल रहा है और E20 पेट्रोल की बिक्री पहले की तरह ही जारी रहेगी। इसमें किसी भी तरह के बदलाव का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।
सोशल मीडिया पर सूचनाओं की करें पुष्टि सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इंटरनेट पर मौजूद हर जानकारी सच नहीं होती। ईंधन की कीमतों या सरकारी नीतियों से जुड़ी किसी भी खबर पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले, हमेशा सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी जरूर जांच लें। जिम्मेदार बनें और अफवाहों को फैलने से रोकें।
Not everything circulating online is factual.
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) August 4, 2026
Before believing or sharing any information related to fuel policies or prices, verify it through official Government and Oil Marketing Company (OMC) sources.
Stay informed. Share responsibly.#FuelTheFacts #FactCheck #E20… pic.twitter.com/FZPMiHgS2z
आसमान में खौफ: फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, घबराए यात्री
जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे: विदिशा में उफनती नदी के बीच मौत का सफर
अपने ही देश में विदेशी खिलाड़ी बनकर खेलेंगे मोहम्मद आमिर! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया: 14 खिलाड़ी रवाना, एक स्टार खिलाड़ी का लटक गया पत्ता
उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी और रिहाई: विवादित टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान
गोलियां चलाकर दमन, फिर भी चुनाव का ढोंग : PoK में भारत ने पाकिस्तान का नकाब उतारा
सचिन यादव का निलंबन: पल्लवी पटेल का बड़ा हमला, कहा- जनता के मुद्दों पर सवाल पूछना हमारा हक
मेडल हरियाणा के, मेजबानी गुजरात को? कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 पर छिड़ा सियासी घमासान
आसमान में खौफ: एअर इंडिया की फ्लाइट में जोरदार टर्बुलेंस, यात्रियों के सिर-हाथ पर गंभीर चोट
लश्कर के कमांडर का खौफनाक कबूलनामा: अज्ञात गनमैन ने पाकिस्तान में ढेर किए 30 से ज्यादा आतंकी