प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में अब दहशत का माहौल है। संगठन के एक शीर्ष कमांडर ने सार्वजनिक रूप से कबूल किया है कि पिछले 3-4 वर्षों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 30 से अधिक आतंकवादी अज्ञात गनमैन के हाथों मारे गए हैं।
कमांडर रिजवान हनीफ का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में लश्कर का शीर्ष कमांडर रिजवान हनीफ यह स्वीकार करते हुए सुना जा सकता है कि उनके साथी सुरक्षित नहीं हैं। हनीफ ने इन हत्याओं के लिए सीधे तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
आतंकवादियों के गढ़ में सफाई वीडियो में कमांडर ने बताया कि ये मौतें रावलकोट, रावलपिंडी, कराची, पेशावर और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में हुईं। हनीफ ने कहा, भारत की खुफिया एजेंसियों ने हमें आजाद कश्मीर में भी चैन से नहीं रहने दिया। पिछले 3-4 सालों में ऐसी 30 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
पाकिस्तान का झूठ और भारत का रुख पाकिस्तान लगातार इन हत्याओं के लिए भारत पर आरोप लगाता रहा है, लेकिन नई दिल्ली ने हमेशा इन बेबुनियाद दावों को खारिज किया है। भारत का स्पष्ट मानना है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सेफ हेवन (सुरक्षित पनाहगाह) बना हुआ है।
आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय दबाव हाल ही में लश्कर संस्थापक हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद की इस्लामाबाद में मौजूदगी ने भारत के दावों को और पुख्ता कर दिया है। अमेरिकी कांग्रेस रिसर्च सर्विस (CRS) सहित कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों ने भी पाकिस्तान को आतंकवाद पर लगाम न लगाने के लिए फटकार लगाई है। इसके बावजूद, पाकिस्तान अभी भी इन समूहों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।
यह पहली बार है जब किसी लश्कर कमांडर ने कैमरे पर अपनी इतनी बड़ी हार और अपने साथियों के मारे जाने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। अज्ञात गनमैन का डर अब पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
For once, the terrorists are terrorised.
— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) August 4, 2026
And apparently, the unknown gunman remains unavailable for comment.
In a newly surfaced video, senior LeT commander Rizwan Hanif claims that more than 30 terrorists have been mysteriously eliminated over the past three to four years and… pic.twitter.com/yAZToB55G8
शतक के इतने करीब, फिर भी इतने दूर: बाबर आजम की नादानी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल
वह टॉयलेट में हैं, थोड़ा इंतजार करें : हिरासत से पहले उदयनिधि स्टालिन के घर का वीडियो वायरल
शतक का सूखा और बदकिस्मती का साथ: बाबर आजम फिर चूके, रन आउट ने बढ़ाया दर्द
रिजॉर्ट में घुसा खूंखार तेंदुआ, सो रहे कुत्ते को दबोचकर ले गया मौत के मुंह में
DPL 2026: एक साल बाद दिग्वेश राठी ने लिया नीतीश राणा से हिसाब बराबर
अपने ही देश में विदेशी खिलाड़ी बनकर खेलेंगे मोहम्मद आमिर! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
गूंगी गुड़िया विवाद: सुनेत्रा पवार पर कांग्रेस की टिप्पणी से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
क्या 5 अगस्त से बंद हो जाएगा E20 पेट्रोल? वायरल खबर पर सरकार का बड़ा खुलासा
थिएटर में गैस अटैक : फार्ट की बदबू से मचा हड़कंप, स्पाइडर-मैन को भी छोड़नी पड़ी सीट
OnePlus 16 की धमाकेदार एंट्री: शानदार फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा