कोलंबिया के एक सिनेमाघर में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे फिल्म देखते समय दर्शकों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। फिल्म के बीच में अचानक फैली एक असहनीय दुर्गंध ने पूरे हॉल में अफरा-तफरी मचा दी। बदबू इतनी भीषण थी कि दर्शकों का सांस लेना मुश्किल हो गया और वे जान बचाकर थिएटर से बाहर की ओर भागे।
फिल्म के बीच ही हुआ गैस अटैक यह घटना कार्टाजेना शहर के प्लाजा बोकाग्रैंडे स्थित सिने कोलंबिया मल्टीप्लेक्स की है। रविवार का दिन था, हॉल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। तभी अचानक पूरे हॉल में एक तीखी और भयंकर बदबू फैल गई। लोग अपनी सीटें छोड़कर गलियारे की ओर दौड़ पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शकों को हॉल के बाहर खड़े देखा जा सकता है, जिसमें स्पाइडर-मैन की वेशभूषा में आया एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसे नाक दबाकर बाहर निकलते देखा गया।
पेट खराब या किसी की शरारत? इस गैस कांड के पीछे की असल वजह अभी तक रहस्य बनी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी दर्शक का पेट खराब था और वह समय रहते बाहर नहीं निकल सका। वहीं, कई लोग इसे किसी शरारती तत्व द्वारा स्टिंक बॉम्ब (बदबू फैलाने वाला बम) फोड़ने की घटना मान रहे हैं। प्रबंधन ने शो पूरी तरह रद्द नहीं किया, लेकिन बदबू के चलते अधिकांश दर्शक बिना फिल्म देखे ही घर लौट गए।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार घटना का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चुटकुलों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा, यह स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू स्मेल है। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसा, फिल्म के विलेन भी सोच रहे होंगे कि काश उनके पास ऐसा खतरनाक केमिकल हथियार होता। लोग इस घटना को किसी केमिकल अटैक से कम नहीं बता रहे हैं।
#MISERABLE 🤢 Una función de Spider-Man en el centro comercial Plaza Bocagrande, en Cartagena, terminó en anécdota insólita cuando un fuerte gas estomacal expulsado por un asistente obligó a varias personas a abandonar la sala de cine debido al insoportable mal olor. pic.twitter.com/UCpEQeAXrl
— Colombia Oscura (@ColombiaOscura) August 2, 2026
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की आहट: क्या मिडिल ईस्ट में खत्म होगा तनाव?
हवा में उछले यात्री, फटे सिर और बहता खून; एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर
प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द नहीं होगी : शेख हसीना की हुंकार, अवामी लीग ने ढाका सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ये मौसमी मेंढक हैं... : इथेनॉल मुद्दे पर संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर तीखा हमला
जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे: विदिशा में उफनती नदी के बीच मौत का सफर
वंदे भारत के कॉकपिट में रील का तमाशा: ड्राइवर केबिन में पत्नी संग डांस करते TI का वीडियो वायरल, जांच शुरू
बाबर आजम का शतक का सपना टूटा, पिच पर हुई बड़ी गलती
8,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Poco M8 Power लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra : कीमत से लेकर धांसू फीचर्स तक, जानें क्या कुछ होगा खास
ग्रेटर नोएडा: चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 जांबाज फायरकर्मियों की मौत