मुजफ्फराबाद में जारी है तनाव पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारी विरोध और तनाव के बीच मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को दो विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मुजफ्फराबाद-1 और मुजफ्फराबाद-2 में रविवार को निर्धारित मतदान हिंसा, आगजनी और सड़क जाम के कारण टाल दिया गया था।
भारत का कड़ा रुख भारत ने PoK में हो रही इस चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह से दिखावा करार दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की सत्ता-व्यवस्था जनता के असंतोष को गोलियों और दमन से दबा रही है। इस खोखले चुनावी अभ्यास के जरिए वह केवल वैधता का भ्रम पैदा करने की नाकाम कोशिश कर रही है।
90 नागरिकों की जा चुकी है जान भारत ने वैश्विक समुदाय का ध्यान इस ओर खींचा है कि जून महीने से अब तक पाकिस्तान के दमन अभियान में कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने साफ कहा कि पाकिस्तान को इन मानवाधिकारों के हनन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। दुनिया को पाकिस्तान के पाखंडपूर्ण उपदेशों के पीछे की असलियत देखनी चाहिए।
मुजफ्फराबाद में मतदान और भारी सुरक्षा मंगलवार सुबह 8 बजे से राजधानी मुजफ्फराबाद डिवीजन की दो सीटों पर मतदान शुरू हुआ। इसमें मुजफ्फराबाद-1 की सभी और मुजफ्फराबाद-2 के 52 मतदान केंद्र शामिल हैं। हालांकि, चुनाव के बावजूद पूरे क्षेत्र में पाकिस्तानी बलों का भारी पहरा है।
सादी वर्दी में जवानों की बर्बरता तनाव इस कदर है कि मुजफ्फराबाद में सादी वर्दी में तैनात फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवानों द्वारा आम जनता पर गोलीबारी करने की खबरें और तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, बाग इलाके में भी प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलियां चलाईं। सोमवार शाम को कहोरी पुल पर शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ जमकर आगजनी और विरोध प्रदर्शन हुआ था।
खत्म नहीं हो रहा आक्रोश PoK की जनता लगातार बुनियादी अधिकारों की मांग कर रही है। पाकिस्तान सरकार बलप्रयोग के जरिए इस आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जमीनी हालात बताते हैं कि बर्बरता के दम पर किया जा रहा यह चुनाव जनता का विश्वास जीतने में पूरी तरह विफल रहा है।
VIDEO | Delhi: On the PoK polls, MEA spokesperson Randhir Jaiswal (@MEAIndia) says, The so-called local elections in Pakistan-occupied Kashmir are a complete farce. The real story is one of public protests and the indiscriminate killing of civilians by Pakistani forces. Such… pic.twitter.com/8Atebq7n19
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2026
न सैलरी, न पेंशन, फिर भी हमले क्यों? : ममता बनर्जी का बीजेपी पर तीखा प्रहार
POCO का धमाका: 8000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन
PoK में चुनावी ढोंग: भारत का कड़ा प्रहार, कहा- 90 नागरिकों की हत्या के बाद चुनाव का नाटक
हाथ में सीएम योगी की तस्वीर, सदन में बवाल और सपा विधायक हुए आउट
JPSC भर्ती घोटाला: 18 ठिकानों पर CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, अब सरकार के पाले में गेंद
हवा में मौत का मंजर: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों के सिर और कान फटे
दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट का बदला शेड्यूल: अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट
जलेबी जैसे डायलॉग, देसी स्वैग : इंटरनेट पर छाया रवि किशन का जादू
ममता का ऐसा अंतहीन दुख: मृत बच्चे को 6 दिन तक सीने से लगाए तैरती रही डॉल्फिन
टीएमसी के बागी सांसदों की शुभेंदु अधिकारी के साथ गुप्त बैठक, क्या एनडीए में शामिल होगा ममता का खेमा?