हवा में झटके और चीख-पुकार फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-387) में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान अचानक एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गया। आसमान में विमान बुरी तरह हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े। अंदर का मंजर किसी डरावने सपने जैसा था।
सोते हुए यात्री बने शिकार एक यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उड़ान भरने के डेढ़ घंटे बाद सुबह के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक फ्लाइट रुकी और अनियंत्रित होकर घूमने लगी। करीब 2-3 मिनट तक चले इस दौर में जो यात्री सीट बेल्ट नहीं लगाए थे, वे बुरी तरह घायल हो गए। विमान में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों में से 15-20 लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।
किसी का सिर फटा, किसी का कान का पर्दा डैमेज इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। यात्रियों के अनुसार, किसी का सिर फट गया है, तो किसी के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। कुछ यात्रियों के कान के पर्दे फटने की भी सूचना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान के भीतर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।
DGCA ने शुरू की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे गिर गई थी। पायलट ने क्रू के एक सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी है। फिलहाल, इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
अस्पताल में कोड येलो घोषित घायल यात्रियों को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों की हालत स्थिर है। बेहतर तालमेल और त्वरित उपचार के लिए अस्पताल में कोड येलो सक्रिय किया गया था। एयर इंडिया की एक विशेष टीम भी मरीजों की मदद और उनके परिवारों के साथ समन्वय के लिए अस्पताल में तैनात है। घायल यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#WATCH | Delhi: Several passengers injured after Air India flight encounters severe air turbulence while travelling from Phuket to Delhi.
— ANI (@ANI) August 4, 2026
Visuals from IGI Airport where an injured passenger is being moved into an ambulance to be taken to the hospital. pic.twitter.com/ybchsVDeoM
वफादारी की खातिर दी जान: कोबरा से भिड़ा टॉमी , कुत्ते की शहादत पर छलके लोगों के आंसू
राम-लीला के सेट पर दीपिका पादुकोण का खूंखार रूप: दिया 50 गालियों का नॉन-स्टॉप डोज
लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: 13 भारतीय सुरक्षित, MEA ने जताई गहरी चिंता
महीने के 50 हजार कमाता हूं : 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
ईरान-अमेरिका डील: ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया बड़ा कूटनीतिक झटका, मध्यस्थों की लिस्ट से किया बाहर
बाबर आजम का शतक का सपना टूटा, रनआउट ने बढ़ाई टेस्ट क्रिकेट की सूखा वाली मुसीबत
80 के बुजुर्गों से Gen Z का संवाद: क्या यह बदलाव या सिर्फ चुनावी मजबूरी?
JPSC विवाद: सीना चीरकर नहीं दिखा सकता , छात्रों के प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन
दतिया उपचुनाव में करारी हार: BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग
त्रिशा पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी: उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने घर से उठाया