पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खतरे में डालने और विपक्ष को खत्म करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
विपक्ष भी भाजपा ही तय करना चाहती है ममता बनर्जी ने तीखे लहजे में कहा कि भाजपा की मंशा सिर्फ सत्ता पर काबिज रहना नहीं, बल्कि विपक्ष को भी अपने इशारों पर नचाने की है। उन्होंने सवाल किया, क्या लोकतंत्र में विपक्ष की कोई भूमिका नहीं है? वे खुद सरकार बनाना चाहते हैं और विपक्ष भी खुद ही तय करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही रवैया रहा तो देशभर में जनता सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन करेगी।
एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि पुलिस, ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर हजारों फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, पंचायत और निकायों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और कार्यक्रमों के लिए अनुमति तक नहीं दी जा रही है।
स्वयं के बैंक खाते फ्रीज होने का दावा ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री वेतन या पेंशन का लाभ नहीं लिया। उनकी कमाई का एकमात्र जरिया उनकी किताबों की रॉयल्टी है, जिसका भुगतान अब रोक दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं, जबकि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के खातों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
नेताजी का अपमान और युवाओं की आवाज ममता ने भाजपा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेताजी को सांप्रदायिक चश्मे से देखना पूरे भारत का अपमान है। साथ ही, उन्होंने NEET आंदोलन से जुड़े छात्रों को राष्ट्रविरोधी बताने की निंदा की और कहा कि युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है।
मैं कुर्सी के लिए नहीं, लोगों के लिए लड़ती हूं अंतिम संदेश में ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि उन्हें सत्ता की कुर्सी की कोई मोह नहीं है। उन्होंने कहा, मैं कुर्सी की नहीं, लोगों की परवाह करती हूं। उन्होंने भाजपा पर बंगाल को कारागार में बदलने का आरोप लगाते हुए जनता और कार्यकर्ताओं से अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
Important message for our party workers, supporters, and the people of Bengal from our Hon ble Chairperson, @MamataOfficial👇🏼 pic.twitter.com/ij5K6WLgbh
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) August 4, 2026
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: किसानों और आम आदमी को मिली बड़ी राहत, जानें क्या बदला?
यूपी का मेगा बजट: 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, विकास और उद्योगों पर योगी सरकार का बड़ा दांव
त्रिशा पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी: उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने घर से उठाया
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबतें, इस धाकड़ बल्लेबाज का खेलना संदिग्ध
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर दिल्ली से हरियाणा तक घमासान: मेडल हमारे, तो खेल गुजरात में क्यों?
FSSAI का बड़ा एक्शन: डाबर के इन मशहूर प्रोडक्ट्स पर लगा 100% प्योर का दावा करने पर प्रतिबंध
राम-लीला के सेट पर दीपिका पादुकोण का खूंखार रूप: दिया 50 गालियों का नॉन-स्टॉप डोज
गाजियाबाद: गाय ले जा रहीं मां-बेटी को सरेराह पीटा, हम भी हिंदू हैं की गुहार भी नहीं आई काम
तमिलनाडु में सियासी उबाल: उदयनिधि की गिरफ्तारी पर स्टालिन का विजय सरकार पर तीखा प्रहार
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बेबाक बयान, बोले- मुझे किसी का डर नहीं