रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण कानूनी और विवादों के घेरे में आती दिख रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली का रामलीला महासंघ खड़ा हो गया है।
ट्रेलर पर उठे सवाल रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने फिल्म के ट्रेलर पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ट्रेलर में रामायण का जो भाव होना चाहिए, वह पूरी तरह नदारद है। उन्होंने कलाकारों की वेशभूषा (Costumes) को अटपटा बताते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मेकर्स के सामने रखी यह शर्त महासंघ ने मेकर्स के सामने एक सख्त शर्त रखी है। अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रामलीला कमेटी के सदस्यों को दिखाया जाए। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि फिल्म रिलीज से पहले धार्मिक विशेषज्ञों और रामलीला से जुड़े लोगों को दिखाई जाए, ताकि कोई भी त्रुटि होने पर उसमें सुधार किया जा सके।
आदिपुरुष जैसा हाल होने की चेतावनी महासंघ ने फिल्म आदिपुरुष का हवाला देते हुए मेकर्स को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म में पौराणिक तथ्यों या मर्यादाओं के साथ कोई छेड़छाड़ की गई, तो देशभर में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, अगर फिल्म बिना दिखाए रिलीज की गई और उसमें धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ, तो इसे चलने नहीं दिया जाएगा।
4000 करोड़ का मेगा बजट और दांव पर प्रतिष्ठा बता दें कि नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म कथित तौर पर 4000 करोड़ के बजट में दो भागों में बन रही है। फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होने की चर्चा है, लेकिन रिलीज से पहले ही शुरू हुआ यह विवाद मेकर्स के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।
स्वागत करेंगे, लेकिन सुधार जरूरी रामलीला महासंघ ने यह स्पष्ट किया है कि वे फिल्म के विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे इसका स्वागत करते हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भगवान राम के चरित्र और रामायण की महिमा के साथ किसी भी प्रकार की व्यावसायिक छेड़छाड़ न हो। फिलहाल, फिल्म निर्माताओं की ओर से इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
VIDEO | Delhi: On the upcoming film Ramayana , Shri Ramleela Mahasangh President Arjun Kumar says, We welcome this film and encourage millions of people to watch it. We will even arrange free screenings for members of the Ramleela Committee. However, the trailer caused us some… pic.twitter.com/IdDXbNay0u
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
विश्व गुरु का सपना और बदहाल स्कूल: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से पूछे कड़े सवाल
जेल की वो खौफनाक रातें: सलमान खान ने सुनाई अपनी आपबीती, 60 लोगों के साथ एक टॉयलेट और छिपकलियों का साया
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, BJP के नीरज सिन्हा पिछड़े
रवींद्र जडेजा की नजरें ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर, श्रीलंका में सिर्फ 2 विकेट दूर 350 का जादुई आंकड़ा
कंगना के संघी बनने वाले बयान पर मचा बवाल, सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज
संसद में हंगामे के बीच दो बड़े बिल पास, रिजिजू बोले- विपक्ष और कांग्रेस पूरी तरह बिगड़ चुके हैं
अनुपम खेर की रील ने तोड़ा इंटरनेट का रिकॉर्ड: खोसला का घोसला की टीम ने मचाया धमाल!
E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का मिशन पीएम आवास , 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ करेंगे कूच
सावन की पहली सोमवारी: मुंगेर में दिखा अनोखा डमरू कांवर , धनबाद के शिवभक्त ने जीता सबका दिल
नासिक में सियासी उबाल: गड्ढों के बहाने छगन भुजबल को पालक मंत्री बनाने की मांग तेज