केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार, 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने का ऐलान किया है। केजरीवाल अपने साथ 100 समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल और 2 लाख से अधिक लोगों के डिजिटल हस्ताक्षर लेकर पीएम से मिलने पहुंचेंगे।
ट्रंप के दबाव में थोपा जा रहा E20: केजरीवाल केजरीवाल ने केंद्र पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रहे हैं। केजरीवाल के अनुसार, अगले पांच वर्षों में भारत अमेरिका से 20 अरब डॉलर का इथेनॉल खरीदेगा। उन्होंने कहा, ट्रंप को लाभ पहुंचाने के लिए देश के आम लोगों की गाड़ियों को बर्बाद किया जा रहा है।
इन्फ्लुएंसर्स को मिल रही धमकियां प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि E20 नीति के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही हैं और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके डिजिटल टाउनहॉल को 7 लाख लोगों ने देखा, जो दिखाता है कि यह मुद्दा जन-जन से जुड़ा है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख एक तरफ विरोध की तैयारी है, तो दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। याचिका में प्रदर्शनों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानी और मेडिकल सुविधाओं की कमी का हवाला देकर जगह बदलने की मांग की गई थी।
अदालत ने क्या कहा? मामले की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने साफ कर दिया कि अदालत नीतिगत और प्रशासनिक मामलों में दखल नहीं देगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे इसकी एक प्रति सॉलिसिटर जनरल (SG) को सौंपें। कोर्ट ने SG से कहा है कि वे केंद्र सरकार के साथ परामर्श कर इस मसले पर अदालत को सूचित करें।
#WATCH | Delhi: AAP National Convener Arvind Kejriwal says, A few days ago, we launched an online petition addressed to the Prime Minister, and approximately 2,33,238 people signed it within just a short period... Tomorrow at 12:00 PM, I will set out from my office with a group… pic.twitter.com/wmkOvBIj2T
— ANI (@ANI) August 3, 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर; इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
असम की बाढ़ में मसीहा बनी रिलायंस: नीता अंबानी ने 21 करोड़ की मदद का किया ऐलान
दतिया का किला ढहा: कांग्रेस की बड़ी जीत, सीएम मोहन यादव ने कहा- जनादेश स्वीकार है
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा उलटफेर, बीजेपी को दी 6 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त
होइहि सोइ जो राम रचि राखा : कोर्ट से बरी होने के बाद छलका बृजभूषण शरण सिंह का दर्द और खुशी
दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त, कड़ा मुकाबला जारी
बांकीपुर का महा-उलटफेर : प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप, भाजपा को लगा तगड़ा झटका
बांकीपुर में सुराज का डंका: प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, कार्यालय में जश्न का माहौल
लॉक अप 2: फिनाले से चंद कदम दूर गेम पलटा, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल कि बाहर हुईं शिवांगी जोशी!
शादी के मंच पर दूल्हे को चुनौती: किसी ने भरी दुल्हन की मांग, तो किसी की हुई जमकर पिटाई!