एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप 2 अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं और शो को अपना पहला फाइनलिस्ट हर्षद चोपड़ा के रूप में मिल चुका है। लेकिन शो के आखिरी दिनों में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को हिला कर रख दिया है।
हर्षद की जीत और शिवांगी से तकरार लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच पहले फाइनलिस्ट को चुनने का टास्क हुआ। सेल में आखिरी तक टिके रहने के कारण हर्षद चोपड़ा विनर बने। इस दौरान गेम की रणनीति ने हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में कड़वाहट घोल दी। हर्षद ने स्वीकार किया कि वह पहले जान-बूझकर हारे थे, जिससे शिवांगी का दिल टूट गया और उन्होंने खेल से बाहर होने का फैसला किया।
श्रेया कालरा को मिली पावर गेम के दौरान श्रेया कालरा सबसे पहले सेल से बाहर आईं, लेकिन उन्हें एक स्पेशल पावर का एडवांटेज मिला। इस पावर के तहत श्रेया किसी भी एक कंटेस्टेंट को सीधे घर से बेघर कर सकती थीं। आकांक्षा चमोला, योगेश रावत और वरुण यादव समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने खुद को बचाने की कोशिश की।
श्रेया का मास्टरस्ट्रोक आने वाले प्रोमो में रितेश देशमुख, श्रेया से सवाल करते हैं कि वह किसे बाहर करना चाहती हैं। श्रेया ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में कहा, मुझे लगता है कि इस पल में जो आगे जाने के लायक नहीं हैं, उनका नाम शिवांगी जोशी है। श्रेया के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि ज्यादातर लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह किसी कमजोर खिलाड़ी को बाहर करेंगी।
क्या शिवांगी वाकई बाहर हो गईं? श्रेया के इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। फैंस इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं। हालांकि, देखना यह होगा कि यह शो का अंत है या इसके पीछे श्रेया की कोई गहरी रणनीति है।
विजेता को लेकर अटकलें शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं। कुछ वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने ट्रॉफी जीत ली है और श्रेया रनर-अप हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इन दावों को अभी सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं कि क्या सच में शिवांगी का सफर यहीं खत्म होता है।
Shreya is so smart man , everyone thought she would take the name of either Dogesh or Chomla but she has taken the name of Shivangi .
— 𝑨𝒗𝒚𝒂𝒂𝒏🦭 (@avyyaan) August 2, 2026
What a masterstroke man 🔥#ShreyaKalra #LockUpp2 pic.twitter.com/OkVPQfLMfI
अब अहमदाबाद की बारी: ग्लासगो से भारत को सौंपी गई कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की कमान
चंपावत का बालेश्वर मंदिर : जहां पत्थरों पर उकेरी गई है सदियों पुरानी आस्था की गाथा
संसद में संग्राम: नियम 267 की जिद और विपक्षी हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
संसद में हंगामे के बीच दो बड़े बिल पास, रिजिजू बोले- विपक्ष और कांग्रेस पूरी तरह बिगड़ चुके हैं
पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से छात्रों को बड़ी राहत, FIR वापसी का रास्ता साफ
पॉलिटिकल पार्टियां चापलूसों को पसंद करती हैं : नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस का TMC से मोहभंग
क्या तारक मेहता के सेट पर पसरा है सन्नाटा? सीआईडी के दया के खुलासे से मची हलचल
सलमान खान ने खोला फिटनेस का राज, बताया कैसे घटाया अपना 16 किलो वजन
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच का बदलाव: टी दिलीप हुए विदा, रोहित शर्मा ने दिल जीत लेने वाला संदेश दिया
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत के बीच चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का बड़ा धमाका