असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग प्रभावित हैं और संकट गहराता जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में रिलायंस फाउंडेशन ने मदद का हाथ बढ़ाया है। संस्था की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
इंसान और जानवर, सब पर है नजर यह सहायता राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों पर खर्च की जाएगी। रिलायंस फाउंडेशन और वंतारा की टीमें केवल लोगों को ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों को भी बचाने में जुटी हैं। प्रभावित गांवों में पशुओं का इलाज और टीकाकरण किया जा रहा है।
नीता अंबानी ने दिलाया भरोसा नीता अंबानी ने असम के लोगों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, हम इस कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं। आप अकेले नहीं हैं। फाउंडेशन का लक्ष्य कम से कम 50 हजार पीड़ितों तक सीधे मदद पहुंचाना है। इसमें भोजन, सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं।
युद्धस्तर पर राहत कार्य फिलहाल फाउंडेशन की टीमें सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर और चराइदेव जिलों में सक्रिय हैं। वहां सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं और स्वास्थ्य केंद्रों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है ताकि महामारी न फैले।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिलायंस और नीता अंबानी का धन्यवाद किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कोविड के समय भी रिलायंस ने असम के लिए बड़ी मदद की थी। अब एक बार फिर इस बड़े आर्थिक सहयोग से राहत कार्यों को नई मजबूती मिली है।
सिर्फ राहत नहीं, पुनर्निर्माण भी रिलायंस फाउंडेशन का जोर केवल तत्काल मदद पर ही नहीं है। संस्था का उद्देश्य प्रभावित गांवों को फिर से बसाना और उनके सामान्य जीवन को बहाल करने में लंबे समय तक सहयोग देना है। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर टीमें जमीनी स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही हैं।
Standing by the people of Assam. 🤝
— Reliance Foundation (@ril_foundation) August 3, 2026
We stand with you today, and we will continue to stand with you in the days ahead, shared Mrs. Nita Ambani, Founder & Chairperson, Reliance Foundation, expressing solidarity with flood-affected families in Assam and reaffirming Reliance… pic.twitter.com/os0GgGQxu0
जुकरबर्ग माफी मांगें, वरना छिन जाएगा सुरक्षा कवच : पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर बरसे निशिकांत दुबे
गोमूत्र पर वैज्ञानिक की राय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी भारत की फजीहत: नसीम सिद्दीकी
जपोरिजिया में रूसी ग्लाइड बम का कहर: रिहायशी इमारत मलबे में तब्दील, एक की मौत और 31 घायल
बांकीपुर में BJP का 35 साल का किला ढहा, संजय सिंह बोले- युवाओं ने वोट पर चला दिया गड़ासा
मोदी की तेरहवीं वाली नीशू का यू-टर्न: मकान मालिक द्वारा घर से निकाले जाने के दावे की अब खोली पोल
मेंटली थका दिया, उन्हें गेम की समझ नहीं : केएल राहुल का वायरल वीडियो और कप्तानी का कड़वा सच
भाजपा का अभेद्य किला ढहा: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहित पवार का बड़ा हमला, बोले- डेडलाइन आ गई है
10 लग्जरी कारें रह गईं पीछे: शेरवानी पहन मेट्रो से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल
आईसीसी रैंकिंग में 900 क्लब का जलवा: किन भारतीय दिग्गजों ने रचा इतिहास?
संसद में नोटों की गिनती: डिंपल यादव का अनोखा विरोध और चढ़ावा चोरी पर तीखे सवाल