क्या है पूरा मामला? भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार (3 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। वीडियो में उन्होंने अपनी वैचारिक यात्रा का जिक्र करते हुए खुद को मॉडरेट हिंदू से बदलकर संघी बनने की इच्छा जाहिर की है।
कंगना ने वीडियो में क्या कहा? कंगना ने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई हिंदू बेटियां जो पहले न्यूट्रल होती हैं, वे किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आने के बाद कट्टरपंथी बन जाती हैं। उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, मैं पहले एक मॉडरेट हिंदू थी, लेकिन अब मुझे संघी बनना है। मुझे भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को अपनाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें कन्वर्ट होने का पूरा अधिकार है।
सुप्रिया श्रीनेत का तीखा पलटवार कंगना के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जोरदार हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कंगना जी मॉडरेट हिंदू से संघी हिंदू में कन्वर्ट होना चाहती हैं, लेकिन बहना, संघ (RSS) में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है, कैसे होइएगा?
आप हिंदू नहीं, भाजपा के लिए पनौती हैं सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना के व्यक्तित्व पर सीधा प्रहार करते हुए आगे लिखा, आप हिंदू तो नहीं हैं, लेकिन एक नफरती, मौकापरस्त और देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली भाजपा के लिए पनौती जरूर हैं। आप वही बनी रहिए, हिंदू धर्म को बख्श दीजिए।
विवाद की जड़ कंगना का यह बयान उनके आइटम सॉन्ग और अतीत को लेकर उन पर हो रहे तंजों के जवाब में आया है। भाजपा सांसद का कहना है कि वे अब खुद को डिफेंड नहीं करेंगी और किसी भी विचारधारा को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं, विपक्षी दल उनके इस रुख को राजनीति से प्रेरित और कट्टरपंथी बताकर घेर रहे हैं।
कंगना जी moderate हिंदू से संघी हिंदू में convert होना चाहती हैं
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) August 3, 2026
लेकिन बहना, संघ में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है
कैसे होइएगा?
आप हिंदू तो नहीं - लेकिन एक नफ़रती, मौकापरस्त, देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली BJP के लिए पनौती ज़रूर हैं - वही रहिए
हिंदू धर्म को बख़्श दीजिए! pic.twitter.com/i8T7xTt9Tg
JPSC परीक्षा में धांधली: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू
दतिया उपचुनाव: हार के बाद CM मोहन यादव का बड़ा बयान, नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी बनी BJP के लिए चुनौती
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: ‘अहंकारी व्यवस्था’ को जनता ने दिया करारा जवाब
रामायण का ट्रेलर देख रामानंद सागर के पोते ने दी प्रतिक्रिया, रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठाए सवाल
दतिया उपचुनाव में BJP की हार, CM मोहन यादव बोले- हमें पिछली बार से 1,700 वोट ज्यादा मिले
सलमान खान ने खोला फिटनेस का राज, बताया कैसे घटाया अपना 16 किलो वजन
कावेरी जल पर घमासान: तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कर्नाटक पर लगा उल्लंघन का आरोप
पॉलिटिकल पार्टियां चापलूसों को पसंद करती हैं : नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस का TMC से मोहभंग
135 साल पुराने बैंकिंग कानून को बदलने की तैयारी: अब डिजिटल दौर के मुताबिक तय होंगे नियम
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, पहलवानों ने कहा- लड़ाई अभी बाकी है