पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में छात्रों के मिड-डे मील को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्य सरकार ने मिड-डे मील में हफ्ते में दो दिन अंडा देने का फैसला किया है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हर दिन अंडा क्यों नहीं?
कुणाल घोष ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बच्चों को केवल दो दिन नहीं, बल्कि हर दिन अंडा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, जब भी स्कूल खुले हों, बच्चों को रोजाना अंडा मिलना चाहिए।
घोष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले तो बीजेपी मिड-डे मील के मेन्यू से अंडे को पूरी तरह हटाना चाहती थी। हमारी मांग के बाद ही इसे हफ्ते में दो दिन शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
इस्कॉन के मेन्यू पर क्या बोले कुणाल घोष?
मिड-डे मील में शाकाहार बनाम मांसाहार की बहस पर घोष ने कहा कि इस्कॉन एक सम्मानित धार्मिक प्रतिष्ठान है, जिसका मेन्यू शुद्ध शाकाहारी होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पोषण के लिहाज से अंडा बच्चों के लिए बहुत जरूरी है और उन्हें इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो शाकाहारी हैं उनके लिए विकल्प हो, लेकिन जो अंडा खाते हैं, उनके लिए यह मिड-डे मील का नियमित हिस्सा होना चाहिए।
बागी सांसदों को लेकर भी तल्ख टिप्पणी
इस दौरान कुणाल घोष ने टीएमसी के बागी सांसदों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सांसदों को खुद अपनी राजनीतिक पहचान का पता नहीं है।
घोष ने कटाक्ष करते हुए कहा, संसद के रिकॉर्ड में उनकी पहचान टीएमसी सांसद के तौर पर ही होती है, लेकिन वे बीजेपी के साथ बैठकें करते हैं और एनसीपीआई (NCPI) में शामिल होने का दावा करते हैं। आखिर जनता के सामने उनकी असली राजनीतिक निष्ठा क्या है?
#WATCH | Kolkata: On eggs twice a week in mid-day meals, TMC MLA Kunal Ghosh says, “Eggs should be served daily when schools are open. The BJP had completely removed eggs from the menu. ISKCON is a respected organisation; it is a religious institution, and their menu is strictly… pic.twitter.com/8NtRNDqS5N
— ANI (@ANI) August 2, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: 3 अगस्त को सम्राट चौधरी का रास्ता साफ , प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
1990 का अग्निपथ : जब मंडल आंदोलन की आग में झुलस गया था देश, प्रियंका चतुर्वेदी ने साझा कीं पुरानी यादें
चार दिन की मेहमान है भाजपा सरकार , मानसून सत्र से पहले अखिलेश का तीखा हमला
ग्रीस में खौफनाक मंजर: जंगल की आग बुझाते समय हवा में भिड़े दो हेलीकॉप्टर, एक में लगी भीषण आग
बाइक बनी झूला: स्टंट के नाम पर युवक ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो देख लोग बोले- ये कौन सा कीड़ा है?
पेपर लीक पर कड़ा प्रहार : पीयूष गोयल ने कांग्रेस को घेरा, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश
सरहद पर दिखा अनोखा नजारा: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय अफसर को किया सैल्यूट, वीडियो वायरल
अब ट्रेन का सफर होगा और भी शानदार: रेलवे की ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा में बदलाव
कावेरी का जल संकट: रेत में गर्दन तक दबे किसान, कर्नाटक के खिलाफ फूटा गुस्सा
क्या धनुष होंगे राजनीति के अगले ‘थलापति’? ज्योतिष की भविष्यवाणी और बदलते संकेतों ने बढ़ाई हलचल