तमिलनाडु के त्रिची में कावेरी नदी के किनारे एक विचलित कर देने वाला नजारा देखने को मिला। अपनी फसलों को सूखने से बचाने के लिए स्थानीय किसानों ने खुद को रेत में गर्दन तक दबाकर अनूठा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
क्यों मचा है बवाल? इस प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता अय्या कन्नू ने की। किसानों का मुख्य दर्द कुरुवई (Kuruvai) फसल का बर्बाद होना है। मेट्टूर बांध से पानी छोड़े जाने में देरी और जल की भारी किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि पेट भरने वाली फसल अब आंखों के सामने सूख रही है।
कर्नाटक पर ड्रेनेज स्टेट होने का आरोप प्रदर्शनकारी किसानों ने कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला बोला है। उनका आरोप है कि कर्नाटक तमिलनाडु को अपना वाजिब हिस्सा देने के बजाय, केवल अतिरिक्त पानी का ही उपयोग कर रहा है। किसानों ने कर्नाटक के रवैये को ड्रेनेज स्टेट जैसा बताया और प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना का पुरजोर विरोध किया। उनका मानना है कि मेकेदातु बांध बनने से तमिलनाडु का जल संकट और गहरा जाएगा।
क्या है कानूनी स्थिति? कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने हाल ही में कावेरी जल विनियमन समिति के फैसले को बरकरार रखा है। इसके तहत कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु के लिए 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कर्नाटक ने इस आदेश को मानने से इनकार करते हुए याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
सर्वदलीय बैठक बेनतीजा इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कावेरी विवाद पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, एचडी कुमारस्वामी समेत राज्य के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।
बैठक में डीके शिवकुमार ने स्वीकार किया कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है जिससे पीढ़ियां जुड़ी हैं। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के हित में फैसले की बात कही, लेकिन इस बैठक का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। समाधान की तलाश में अभी भी केंद्र और दोनों राज्यों के बीच खींचतान जारी है।
#WATCH | Tamil Nadu: Farmers, led by farmers association leader Ayya Kannu, staged a protest by burying themselves in sand of the banks of Cauvery River in Tiruchirappalli demanding the immediate release of Cauvery water for irrigation.
— ANI (@ANI) August 2, 2026
The protesters alleged that despite… pic.twitter.com/r4mNtNy1tD
लॉक अप 2 से बाहर हुईं पामेला और आकांक्षा, एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा ने खोला कास्टिंग काउच का काला सच
दांतों से खींची IG की कार: रिटायर्ड अफसर को कॉन्स्टेबल बाहुबली ने दी अनोखी विदाई
मॉस्को में दहला रेस्टोरेंट: IED धमाके में 3 की मौत, एक महिला आत्मघाती हमलावर की भूमिका संदिग्ध
NEET PG 2026: परीक्षा पैटर्न और सुरक्षा में बड़े बदलाव, अब धांधली की कोई गुंजाइश नहीं
जालंधर: मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
अकोला: महसूल समाधान शिविर से जनता को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे सुलझेंगे राजस्व के सभी काम
तिरुपति में हार्दिक पांड्या का नया अवतार : सिर मुंडवाकर गर्लफ्रेंड संग पहुंचे दर्शन को
असम बाढ़: रणदीप हुड्डा ने संभाली कमान, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद को आए आगे
समुद्र में तैरते शख्स की पीठ पर चिपका विशाल ऑक्टोपस, मची चीख-पुकार; देखें वीडियो
पेपर लीक पर कड़ा प्रहार : पीयूष गोयल ने कांग्रेस को घेरा, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश