मॉस्को में खौफनाक धमाका रूस की राजधानी मॉस्को शनिवार शाम उस समय दहल गई जब कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक प्रमुख रेस्टोरेंट के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 21 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सुरक्षा गार्ड की सतर्कता ने बड़ी त्रासदी रोकी नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी के अनुसार, यह धमाका एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक संदिग्ध महिला रेस्टोरेंट के भीतर विस्फोटक ले जाने की कोशिश कर रही थी। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब उसे रोका, तो उसी दौरान धमाका हो गया।
मृतकों में हमलावर भी शामिल इस हादसे में जान गंवाने वालों में संदिग्ध महिला हमलावर, रेस्टोरेंट का सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक शामिल है। गनीमत रही कि शनिवार को रेस्टोरेंट में एक प्राइवेट इवेंट चल रहा था, जिसके कारण आम लोगों के लिए इसे बंद रखा गया था। यदि रेस्टोरेंट सामान्य दिनों की तरह खुला होता, तो हताहतों की संख्या कहीं अधिक हो सकती थी।
रिमोट कंट्रोल से धमाके की आशंका शुरुआत में इस धमाके को गैस सिलेंडर का विस्फोट माना जा रहा था, लेकिन बाद में रूसी अधिकारियों ने इसे आतंकी साजिश करार दिया। अब जांच एजेंसियां इस एंगल पर काम कर रही हैं कि कहीं बम को किसी अन्य व्यक्ति ने रिमोट कंट्रोल के जरिए तो नहीं उड़ाया।
इलाके में हाई अलर्ट धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजे बाल्जी रोसी नामक इटैलियन रेस्टोरेंट के पास हुआ। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीमें और सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे मॉस्को में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
🚨 Explosion at central Moscow restaurant kills 3 — National Anti-Terrorist Committee
— Sputnik (@SputnikInt) August 1, 2026
An improvised explosive device detonated at a restaurant on Kudrinskaya Square in central Moscow at 19:55, the National Anti-Terrorist Committee (NAC) reported.
An unknown woman suspected of… pic.twitter.com/i78CghVezv
देवघर श्रावणी मेला 2026: दो लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, 3D पेंटिंग्स और ड्रोन शो से सजा बाबा धाम
पेरू में दर्दनाक विमान हादसा: एलियन रहस्य देखने निकले 13 लोगों की मौत, सैर बनी आखिरी सफर
प्रधानमंत्री का संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण : पीएम मोदी के सामने डीके शिवकुमार का दिखा अलग अंदाज
क्या टल गया अमेरिका-ईरान युद्ध? हॉर्मुज समझौते पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
अफगानों और भारतीयों का DNA एक जैसा : पाकिस्तान के DG ISPR ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उगला जहर
जब किसी ने नहीं दिखाया भरोसा, तब पिता धर्मेंद्र ने सनी देओल की फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर
अशोक गहलोत का चुनावी शंखनाद: राजस्थान में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बूथ लेवल मंत्र
माफी पर मची सियासी घमासान: राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी खुद देश के छात्रों से मांगें माफी
सनातन पर महाभारत : पप्पू यादव का पलटवार, बोले- एक लाख बार गर्दन कटाने को तैयार
वंदे भारत की तारीफ पर घिरे सोनम वांगचुक, आलोचकों को दिया करारा जवाब