पाकिस्तान की सेना अपनी विफलताएं छिपाने के लिए अक्सर धर्म और नफरत का सहारा लेती है। इस बार सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) अहमद शरीफ चौधरी ने एक विवादास्पद बयान देकर कूटनीतिक मर्यादाओं को लांघ दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न केवल कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया, बल्कि भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ जहर उगलकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुसलमानों को काफिरों से दूर रहने का पाठ अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम धार्मिक कट्टरपंथ का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कुरान की आयतों का हवाला देते हुए कहा कि ईमान वालों को छोड़कर काफिरों को दोस्त न बनाओ। उन्होंने आगे तर्क दिया कि अफगान अपनी तुलना भारतीयों से करते हैं और कहते हैं कि उनका DNA एक जैसा है। चौधरी ने अपमानजनक लहजे में कहा, अगर ऐसा है तो अफगान मुसलमान कैसे हो सकते हैं?
बलूचिस्तान का दर्द और एक्सटर्नल पावर्स का बहाना बलूचिस्तान में जारी विद्रोह पर बात करते हुए DG ISPR ने पुरानी रट लगाई। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की अस्थिरता के पीछे बाहरी ताकतों का पावर प्ले है। उनके अनुसार, बलूचिस्तान के संसाधनों पर विदेशी शक्तियों की नजर है, जो वहां के सरदारों के साथ मिलकर पाकिस्तान को अस्थिर कर रही हैं। हालांकि, सच यह है कि दशकों से वहां के लोगों का शोषण और सेना की बर्बरता ही इस जन-विद्रोह की असली वजह है।
अफगानिस्तान-तालिबान पर साधा निशाना पाकिस्तान, जिसे कभी तालिबान का संरक्षक माना जाता था, आज उसी से परेशान है। DG ISPR ने अफगान शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरा तंत्र आतंकवाद पर टिका है। उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के संबंधों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इन दोनों के बीच DNA के अलावा अगर कुछ कॉमन है, तो वह आतंकवाद है।
फितना का नया खेल और छलावा अपनी नाकामियों को धार्मिक चोला पहनाने के लिए पाकिस्तान ने अब नए नामकरण शुरू किए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को उन्होंने फितना-अल-खवारिज और बलोच विद्रोहियों को फितना-अल-हिंदुस्तान का नाम दिया है।
पाकिस्तानी सेना का यह जहरीला बयान दर्शाता है कि जब देश अंदरूनी संकटों और आर्थिक बदहाली से जूझ रहा होता है, तो वह भारत और काफिर शब्द को ढाल बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब पाकिस्तान की इन चालों और उसके नफरती एजेंडे को बखूबी समझ चुका है।
Pakistan, DG ISPR:
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 1, 2026
Allah says in Quran- don t befriend Kafirs but Afghans say they have the same DNA as Hindus (Indians). So Afghans can t be Muslims.
When such rhetoric comes from an official Pakistani military spokesperson, concerns about the safety and treatment of… pic.twitter.com/krlN581jIT
मानसून का अलर्ट: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
रिटायरमेंट पर बाहुबली कांस्टेबल का अनोखा नज़ारा, आईजी की कार को दांतों से खींच दी विदाई
‘द अलायंस’ में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल को गले लगाकर जीता फैंस का दिल
47 की उम्र में इमरान ताहिर का धोनी वाला कमाल, करिश्माई गेंदबाजी से टीम को बनाया चैंपियन
क्या लॉक अप 2 पूरी तरह स्क्रिप्टेड है? यूट्यूबर आरुष भोला के वीडियो ने खोली पोल!
हार्दिक पंड्या का नया लुक: तिरुपति मंदिर में मुंडवाया सिर, भगवान से मांगी वापसी की दुआ
लोहागढ़ किले में सिगरेट जलाना पड़ा महंगा: स्थानीय निवासी और पर्यटकों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक ही संस्करण में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने
ग्लासगो में भारत का दबदबा: कॉमनवेल्थ गेम्स में 38 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा देश
भारत ने रचा इतिहास: सफदरजंग अस्पताल में हुई दुनिया की पहली रोबोटिक हार्ट वाल्व सर्जरी