रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) के दोस्त और मशहूर यूट्यूबर आरुष भोला का एक व्लॉग सामने आया है, जिसने शो की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरुष के मजाक ने पकड़ा तूल व्लॉग के दौरान आरुष ने शो के क्रू मेंबर की ओर कैमरा घुमाया, जिनके हाथ में कागज थे। इस पर आरुष ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब पता चल गया है कि शो में आगे क्या होने वाला है क्योंकि उनके पास स्क्रिप्ट आ गई है। हालांकि उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
किसी को बताना मत वाली बात हुई वायरल वीडियो में आरुष और क्रू मेंबर के बीच हुई बातचीत ने आग में घी डालने का काम किया है। स्क्रिप्ट के मजाक पर जब क्रू मेंबर ने हसते हुए कहा कि यह बात बाहर नहीं जानी चाहिए, तो आरुष ने भी मजाकिया लहजे में इसे अपने, क्रू और यूट्यूब तक सीमित रखने की बात कही। इस क्लिप के वायरल होते ही फैंस सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं कि क्या शो का पिछला पूरा हफ्ता पहले से तय था?
दोस्ती निभाने पहुंचे आरुष आरुष का यह व्लॉग लैला के सपोर्ट के लिए था। जो लोग लैला पर सपोर्ट न मिलने का आरोप लगा रहे थे, उन्हें जवाब देते हुए आरुष ने कहा कि वे अपने दोस्त के साथ हर मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े हैं। आरुष ने यह भी स्पष्ट किया कि शो में कंटेस्टेंट्स का प्रदर्शन ही उन्हें आगे ले जाता है।
टास्क जीतकर लैला को किया सेफ शो के हालिया एपिसोड में आरुष ने एक स्पेशल टास्क में हिस्सा लिया। इस टास्क का उद्देश्य खतरे के जोन में फंसे कैदियों को बचाना था। आरुष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टास्क पूरा किया और अपने दोस्त लैला को उस हफ्ते के लिए सुरक्षित कर दिया।
आरुष की इस एंट्री और उनके विवादास्पद वीडियो के बाद, शो की रियलिटी पर सवाल उठने लगे हैं। क्या यह वाकई कोई स्क्रिप्ट है या महज एक मजाक? इसका जवाब तो अब शो के मेकर्स की प्रतिक्रिया से ही स्पष्ट हो पाएगा।
Is this true 😭, so whole last week is scripted ?#LockUpp2 pic.twitter.com/GIZ24gKH37
— ❰❰ Yash™ ❱❱ (@YashOswalYO) August 1, 2026
हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद फिर चर्चा में नताशा स्टेनकोविक, एलेक्जेंडर के साथ वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
आजादी केवल मनमर्जी नहीं, जिम्मेदारी है: Gen Z को NSA अजीत डोभाल की दो टूक
कुदरत का रौद्र रूप: असम से केरल तक बाढ़ और बारिश से हाहाकार, 82 मौतों से सहमा देश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत की धाक, एक ही दिन में जीते 4 गोल्ड मेडल
अस्पताल के बिस्तर से स्वर्ण पदक तक: जैस्मीन लैम्बोरिया का संघर्ष और शानदार जीत
पहले छात्रों से माफी मांगें PM मोदी : जंतर-मंतर हिंसा पर CJP संस्थापक की दो टूक
दांतों से खींची IG की कार: रिटायर्ड अफसर को कॉन्स्टेबल बाहुबली ने दी अनोखी विदाई
नाज़का लाइन्स का रहस्य बना काल: टूरिस्ट प्लेन क्रैश में 13 लोगों की दर्दनाक मौत
टेंट कारोबार को नई उड़ान: रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने एक्सपो का किया समर्थन
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र