मानसून का कहर इस बार देश के कई राज्यों के लिए काल बनकर टूटा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में केरल तक और पूर्व में असम से लेकर ओडिशा तक, भारी बारिश और बाढ़ ने जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुदरत की इस मार से अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
असम में 82 लोगों की मौत, लाखों बेघर असम में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। हालांकि कुछ इलाकों में जलस्तर में मामूली गिरावट आई है, लेकिन अभी भी करीब 1.93 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। लोगों की आजीविका के साधन नष्ट हो चुके हैं और हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।
केरल में बारिश का तांडव, बचाव कार्य जारी दक्षिण भारत के केरल में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं ने 6 लोगों की जान ले ली है, जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, राज्य में 65 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें 1,465 लोगों को आश्रय दिया गया है। भारी बारिश के चलते 17 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और 127 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कोझिकोड और वायनाड में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।
ओडिशा में हाई अलर्ट, 8 लाख से ज्यादा प्रभावित ओडिशा में मानसून ने भारी तबाही मचाई है, जिससे राज्य के 20 जिलों में 8.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। महानदी, सालंदी, ब्राह्मणी और बैतरणी जैसी प्रमुख नदियों के उफान पर होने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। भद्रक सबसे अधिक प्रभावित जिला है। उत्तरी ओडिशा में 1,300 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।
हीराकुंड बांध से पानी छोड़ने के बाद खतरा बढ़ा ओडिशा के 10 जिलों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। हीराकुंड बांध के 22 गेट खोलकर लगातार अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे महानदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अंगुल, कटक, पुरी, खुर्दा और केंद्रपाड़ा सहित कई जिलों में राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है।
(खबर अपडेट की जा रही है...)
*WATCH | Sivasagar, Assam: A local Rajen Pradhan said, Our home is located near Dikhow river... What the devastating flood came on July 19 we never seen it earlier in my life... This flood has destroyed all, washed away our cows. Selling cow milk is our only income source... We… pic.twitter.com/msTsoGbgqC
— ANI (@ANI) August 2, 2026
भारी बारिश का कहर: उत्तराखंड के कई जिलों में 10 से 12 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
भारी-भरकम सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति: BPCL लाया 10 किलो का स्मार्ट फाइबर सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी
क्या PM मोदी ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को दी धमकी? जानिए क्या है वायरल डीपफेक वीडियो का सच
ग्लास्गो में छाई भारतीय मुक्केबाजी: प्रीति और जैसमीन ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में भी लहराया परचम
4 और 6 के बीच आता है क्या? पांच बोलने की गलती न करें, दिमाग के पेंच कस देगी यह पहेली!
जंग, गरीबी और बेबसी: आखिर क्यों दुनिया की दहलीज पर खड़ा है माइग्रेशन संकट ?
मैदान पर खेल भावना की जीत: जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना के गले मिलने का वीडियो हुआ वायरल
क्या ‘लॉकअप 2’ स्क्रिप्टेड है? यूट्यूबर आरुष भोला के खुलासे से मचा हड़कंप
स्कूल यूनिफॉर्म में नाले किनारे पकड़े गए प्रेमी जोड़े, कैमरा देख बोले- फालतू में डिस्टर्ब कर दिया
क्या PM मोदी ने जंतर-मंतर के छात्रों को दी हिसाब की धमकी? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने