आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की खबरों ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक हैं, जिसमें अब चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे आगे चल रहा है।
इन अटकलों के बीच हार्दिक पांड्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कप्तानी व अपनी नेतृत्व शैली पर बड़ा बयान दिया है।
एक टॉक शो के दौरान हार्दिक ने अपनी लीडरशिप पर बात करते हुए कहा, मैंने कभी भी अपने नेतृत्व कौशल पर शक नहीं किया। मैं जानता हूं कि मैं एक लीडर हूं और मुझमें वह ताकत और मौजूदगी है कि अगर मैं खड़ा हो जाऊं, तो टीम के सभी 11 खिलाड़ी मेरे पीछे चलेंगे।
हार्दिक ने स्पष्ट किया कि एक लीडर बनने के लिए आधिकारिक तौर पर कप्तान होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में भी आप टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और प्रभावित कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी ट्रेड डील हो सकती है। चर्चा यह भी है कि हार्दिक ने टीम बदलने के लिए कप्तानी की शर्त रखी है।
हालांकि, यह स्थिति पेचीदा है क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। ऐसे में हार्दिक का यह बयान कप्तानी की रेस में उनके दावों को और अधिक हवा दे रहा है।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। कप्तानी संभालने के बाद से ही हार्दिक को लेकर टीम के ड्रेसिंग रूम में खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं।
कहा जा रहा है कि टीम दो गुटों में बंट गई है, जिसका सीधा असर मैदान पर टीम के खेल पर पड़ा। यही कारण है कि अब ट्रेड विंडो के दौरान हार्दिक के किसी दूसरी टीम में जाने की संभावनाओं पर हर किसी की नजर टिकी है।
अब सवाल यह है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स अपने मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को दरकिनार कर हार्दिक पर दांव लगाएगी, या हार्दिक का यह बयान केवल कप्तानी के दबाव को कम करने की एक कोशिश है? इसका जवाब आने वाले हफ्तों में साफ हो जाएगा।
🔴 I DON T NEED CAPTAINCY TO LEAD – HARDIK PANDYA BIG STATEMENT 🤯
— Sam (@cricsam02) August 1, 2026
🎙️: I never doubted myself when it comes to leadership. It was always about knowing that I am a leader, knowing that I have the power and presence in any team that I play, where all 11 players will follow me if… pic.twitter.com/dT84LjUeXq
नाशिक में सड़क हादसों में 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: गिरीश महाजन ने दी 8 दिनों की डेडलाइन
बंगाल दहलाने की साजिश: CM निशाने पर, मंत्री के बेटे के लिए हनी ट्रैप, STF ने जैश का नेटवर्क किया ध्वस्त
कौन हैं अस्मिता डे? साइकिल मैकेनिक की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
न वारंट, न नोटिस: तहसीन पूनावाला का दावा- E20 के विरोध से पहले दिल्ली पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
मानसून का यू-टर्न : उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के बीच क्यों तप रहा है पारा?
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी ? राज ठाकरे के खुलासे से मचा हड़कंप
पेपर लीक माफियाओं की अब खैर नहीं; एंटी पेपर लीक कानून लागू, 10 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना
नीरज चोपड़ा के लिए खतरे की घंटी: कॉमनवेल्थ में यश की दहाड़ से कांपा पोडियम
पीएम मोदी से माफी मांगकर चर्चा में आई 15 साल की रुचिका: क्या है पूरा मामला?
काफिर कहने पर भड़कीं अंबरीन जैदी, माता की चौकी की फोटो शेयर कर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब