एसेक्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक फिनिशर आशुतोष शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया है। इंग्लैंड में चल रहे मेट्रो बैंक वन-डे कप में उन्होंने एसेक्स के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट का अपना पहला पांच विकेट हॉल हासिल किया। चेल्म्सफोर्ड में खेले गए इस मुकाबले में आशुतोष ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 अहम विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी नहीं, गेंदबाजी से जीत रहे मैच उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने एसेक्स की पूरी टीम 49 ओवर में 317 रनों पर सिमट गई। आशुतोष ने टॉम वेस्टली, चार्ली एलिसन, साइमन फर्नांडीस, मैकेंजी जोन्स और चार्ली बेनेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही हैम्पशायर ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
चार मैचों में लिए 13 विकेट आशुतोष का मौजूदा फॉर्म जबरदस्त है। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में यॉर्कशायर के खिलाफ 3 विकेट, दूसरे मुकाबले में मिडिलसेक्स के खिलाफ 4 विकेट और अब एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं। महज चार मैचों में 13 विकेट लेकर आशुतोष इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे हैं।
आईपीएल से उलट इंग्लैंड में नया जलवा यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 32 मैचों के दौरान एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। इंग्लैंड आने से पहले उनके नाम लिस्ट-ए करियर में सिर्फ 2 विकेट थे। हालांकि, मध्य प्रदेश लीग में कप्तानी करते हुए उन्होंने अपने ऑलराउंडर होने के संकेत पहले ही दे दिए थे, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सच साबित हो रहे हैं।
⏸️ INNINGS | Essex: 317 (49)
— Hampshire Cricket (@hantscricket) July 31, 2026
Sharma s 5-for headlines a classy second half to the Essex innings, as we take five wickets in the final nine overs.
Figures of 5-51 (10) from Sharma was the pick of the Hampshire bowlers 🥳
🔢 Match centre https://t.co/R3lvMBNv5S pic.twitter.com/tHMelF5GAP
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम धड़ाम: व्यवसायियों को बड़ी राहत, घरेलू सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं
2530 किमी की नो-फ्लाई ज़ोन : हिंद महासागर में भारत का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, चीन की बढ़ेगी बेचैनी
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती: होटल संचालकों को मिली राहत, घरेलू उपभोक्ताओं को मायूसी
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को फांसी क्यों नहीं? अदालत ने उम्रकैद के पीछे गिनाईं ये ठोस वजहें
महीने के पहले दिन बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला, धंधे और कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप
आईपीएल का फिनिशर अब इंग्लैंड का सुपरस्टार : आशुतोष शर्मा ने गेंद से मचाया कोहराम
10 का दम: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ऐतिहासिक जलवा, सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में
CWG 2026: 10वें दिन भारत का गोल्डन मिशन , बॉक्सिंग में 10 पदक पक्के करने का दांव
चल कम, धंस ज्यादा : 4,700 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर विवाद, NHAI ने दी सफाई