हिंद महासागर में भारत की घेराबंदी भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में एक महत्वपूर्ण NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह नोटिस 6 और 7 अगस्त के लिए प्रभावी रहेगा। आमतौर पर भारत बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में ऐसे नोटिफिकेशन जारी करता है, लेकिन इस बार का क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद खास है, जहां चीन पिछले कुछ समय से अपनी संदिग्ध गतिविधियों और रिसर्च जहाजों की आड़ में दखल दे रहा है।
क्या है 2530 किमी का संकेत? NOTAM के अनुसार, इस निर्दिष्ट इलाके में 2530 किलोमीटर के दायरे में किसी भी हवाई जहाज या समुद्री जहाज की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी लंबी दूरी का नो-फ्लाई ज़ोन किसी मध्यम दूरी की मिसाइल (Medium-Range Missile) के परीक्षण की ओर स्पष्ट इशारा है। सुरक्षा के मद्देनजर, इस रूट को पूरी तरह से सिविल और कमर्शियल गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया है।
चीन की दादागिरी पर लगाम चीन अक्सर हिंद महासागर में रिसर्च के नाम पर अपनी सबमरीन और अत्याधुनिक जासूसी जहाजों को भेजता रहा है। हालांकि, बीजिंग अक्सर इन गतिविधियों के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं देता। भारत का यह कदम न केवल रक्षात्मक है, बल्कि यह चीन और अन्य देशों को एक कड़ा संदेश भी है कि हिंद महासागर में भारत की निगरानी और सैन्य क्षमता किसी भी घुसपैठ को नाकाम करने में सक्षम है।
अग्नि-6 की दस्तक और अगली तैयारी मई 2026 में भारत ने 3,560 किलोमीटर का NOTAM जारी किया था, जिसने अग्नि-6 (ICBM) के परीक्षण की अटकलों को हवा दी थी। DRDO प्रमुख समीर वी. कामथ पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि 10,000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली अग्नि-6 मिसाइल परीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है।
मिसाइल तकनीक में भारत की बढ़ती ताकत भारत पहले ही अग्नि-5 जैसी मिसाइलों के साथ अपनी क्षमता साबित कर चुका है। अब भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों का पूरा ध्यान 10,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों पर है। यह नया परीक्षण न केवल भारत की मारक क्षमता को दर्शाएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में मजबूती से खड़ा करेगा, जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की अभेद्य शक्ति है।
*India issues a notification for a likely long range missile test in the Indian Ocean Region, range is near 2,530 km
— Damien Symon (@detresfa_) August 1, 2026
Date | 06-07 August 2026 pic.twitter.com/vyJw2DmzBO
2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी टीम इंडिया, इन दिग्गजों की हुई वापसी
टीम इंडिया में नजरअंदाज, इंग्लैंड में मचा रहे कोहराम: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे बेन स्टोक्स
कुलगाम में दहला दिल: नाम पूछकर प्रवासी मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत
E20 फ्यूल पर आर-पार की जंग: केजरीवाल का टाउनहॉल और पूनावाला की भूख हड़ताल आज
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का ऐतिहासिक डबल धमाल , नीरज को सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
स्पाइडर-मैन का बॉक्स ऑफिस पर डंका: ब्रैंड न्यू डे ने पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड्स
अपने गांव लौटे सोनम वांगचुक: सरकार को याद दिलाई वादों की फेहरिस्त, भक्त बनने की मानसिकता पर कड़ा प्रहार
क्रिकेटर बनने का था सपना, चोट से लड़कर रचा इतिहास: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता ब्रॉन्ज
कराची का ल्यारी फिर दहला: उज़ैर बलूच के भाई पर जानलेवा हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप
हम डूब जाएं चलेगा, पर कंपनी नहीं डूबनी चाहिए : भारी बारिश में ऑफिस जाने को मजबूर कर्मचारियों का वीडियो वायरल