मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पदाधिकारियों की नई लग्जरी गाड़ियों की मांग ने शहर में एक नया विवाद छेड़ दिया है। महज छह महीने पहले खरीदी गई करोड़ों की गाड़ियों को बेकार बताने वाले नेताओं को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बेहद अनोखे अंदाज में आईना दिखाया है।
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बीएमसी के उपमहापौर और विभिन्न समितियों के अध्यक्षों पर तंज कसते हुए खिलौने वाली इनोवा कारें खरीदीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देशपांडे खिलौने की दुकान पर मजाक करते हुए कहते हैं, नेताओं को नई गाड़ियां चाहिए, इसलिए हम उन्हें ये इनोवा भेंट कर रहे हैं। उन्होंने 3 खिलौना कारें मौके पर खरीदीं और बाकी शुक्रवार तक भिजवाने का वादा किया।
इस विवाद की जड़ बीएमसी की फिजूलखर्ची है। जनवरी-फरवरी 2026 में बीएमसी ने 2.16 करोड़ रुपये खर्च कर 13 नई गाड़ियां खरीदी थीं, जिनमें 12 स्कॉर्पियो एन और मेयर के लिए एक इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड शामिल थी। अब सदन के नेता और अन्य पदाधिकारी इन गाड़ियों को असुविधाजनक बताकर नई इनोवा क्रिस्टा की मांग कर रहे हैं।
बीएमसी की इस मांग पर चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने इसे जनता के पैसे की लूट करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वाकई स्कॉर्पियो जैसी आधुनिक कार से सफर में परेशानी हो रही है या यह सिर्फ विलासिता का बहाना है?
मुंबई की सड़कों पर गड्ढों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही जनता इस फिजूलखर्ची से नाराज है। सोशल मीडिया पर लोग इसे शर्मनाक करार दे रहे हैं। मनसे के इस प्रदर्शन ने साफ संदेश दिया है कि सत्ता में बैठे लोगों की ये लग्जरी डिमांड अब जनता की नजरों में खटकने लगी है। बीएमसी आयुक्त को संबोधित करते हुए देशपांडे ने कहा, इनोवा आ गई हैं, अब हठ छोड़िए और शांति से जनता का काम कीजिए।
मुंबई महापालिका आर्थिकदृष्टया संकटात असताना नव्या कोऱ्या इनोव्हा गाड्यांचा हट्ट धरणाऱ्या महापालिकेतील सत्ताधाऱ्यांना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे नेते श्री. संदीप देशपांडे यांची अनोखी इनोव्हा गाड्यांची भेट. या गाड्या मिळाल्यावर सत्ताधाऱ्यांचा किमान आतातरी हट्ट थांबेल अशी इच्छा.… pic.twitter.com/cBuAuTsV3u
— MNS Adhikrut - मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) July 29, 2026
अरुणाचल मंदिर हादसा: मोक्ष मार्गम में फंसी महिला का पुराना वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
एल्बी मोर्कल संभालेंगे जोबर्ग सुपर किंग्स की कमान, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह
राष्ट्रमंडल खेल 2026: ट्रिपल जंप में प्रवीण और सेल्वा का धमाका, फाइनल में बनाई जगह
उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा: क्या जेन-Z ही आधुनिक युग के शिवाजी और ज्ञानेश्वर हैं?
अजिंक्य रहाणे का संन्यास: आखिर क्यों लिया दिग्गज ने यह बड़ा फैसला? जानें 5 बड़ी वजहें
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, सबसे पसंदीदा पार्टनर को लेकर कही दिल की बात
भारतीय हॉकी की नई भगवा जर्सी पर घमासान: क्या परंपरा से अलग होना सही है?
निडर होकर करें काम, जिम्मेदारी मेरी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF डीजी का जवानों को खुला समर्थन
पंजाब पेपर लीक: केजरीवाल के दफ्तर तक पहुंची भाजपा, बैरिकेड्स तोड़ पुलिस से हुई भिड़ंत
पीएम मोदी विष्णु के अवतार, पैर धोकर पीना चाहता हूं पानी : एक्टर सुदेश बेरी का बड़ा बयान