बॉलीवुड और टीवी के मशहूर अभिनेता सुदेश बेरी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अकम्पनी अक्की पॉडकास्ट में दिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और विपक्षी विचारधारा रखने वाले समूहों पर तीखे हमले किए।
पीएम मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधारण इंसान मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी कोई आम व्यक्ति नहीं हैं, वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। बेरी ने आगे कहा कि देश में रामराज्य आ चुका है और इसे महसूस करने की जरूरत है।
पैर धोकर पानी पीने को तैयार हूं इंटरव्यू के दौरान जब एक्टर से उनके और पीएम मोदी के जुड़ाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह मोदी से कभी मिले नहीं हैं, लेकिन उनका वैसा ही सम्मान करते हैं जैसे ईश्वर का किया जाता है। उन्होंने दावे के साथ कहा, अगर मुझे मौका मिले और आप मेरी मुलाकात मोदी जी से करवा दें, तो मैं उनके पैर धोकर उनका पानी पीना चाहूंगा।
विपक्षी समूह को कहा लुक्खा सुदेश बेरी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले और सरकार की आलोचना करने वाले समूहों (CJP) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इन लोगों को लुक्खा बताते हुए कहा कि इनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा, ये लोग देश को आगे नहीं बल्कि पीछे खींच रहे हैं। अगर इन्हें इतना ही शौक है, तो बच्चों के लिए पार्क या बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनवाएं।
पार्टी के नाम पर भी साधा निशाना अभिनेता ने आलोचना करने वाले समूहों के नाम को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन कोई भी नाम उठाकर ले आते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, फिर तो इन्हें लकड़बग्घा पार्टी रख लेना चाहिए था।
शिक्षा और युवाओं पर विवादित टिप्पणी पॉडकास्ट के दौरान सुदेश बेरी ने आज की पीढ़ी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने युवाओं को उल्लू के पट्ठे तक कह दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे मेहनत के बजाय शॉर्टकट तलाशते हैं, जबकि पीएम मोदी ने चाय बेचकर दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उनके इस इंटरव्यू का वीडियो क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Cringe watch episode 56
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) July 29, 2026
Sudesh Berry wants to wash Modi s feet & drink that water. 🤮
He calls Modi an avatar of Vishnu. 😩
Begs the anchor to make him meet Modi. 😭
Also questions the need of education. 🤡
Lukkha is doing all this to get work from pro RW directors in Bollywood pic.twitter.com/96DFCvOoKE
एमके स्टालिन का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला: किसानों के मुद्दों को लेकर दी चेतावनी
पंजाब पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी संग्राम: AAP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
देश के 1 लाख स्कूलों का सिंगल सहारा: शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
पंजाब पेपर लीक: केजरीवाल के दफ्तर तक पहुंची भाजपा, बैरिकेड्स तोड़ पुलिस से हुई भिड़ंत
हॉकी जर्सी का रंग: प्रियंका गांधी ने भगवाकरण पर सरकार को घेरा
त्रेता युग में ऐसे कपड़े? : रामायण के ट्रेलर से ज्यादा कॉस्ट्यूम्स की हो रही चर्चा, यूजर्स ने लिए मजे
क्या लंदन की सड़कों पर आर्यन खान को मिल गया है प्यार? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
पंजाब: पेपर लीक पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल का आप सरकार पर बड़ा हमला
निडर होकर करें काम, जिम्मेदारी मेरी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF डीजी का जवानों को खुला समर्थन
भारतीय हॉकी की नई केसरिया जर्सी पर मचा घमासान, हॉकी इंडिया ने दी सफाई