बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। पैपराजी के चहेते आर्यन इस बार अपनी किसी फिल्म या वेब सीरीज के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंदन से आई उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आर्यन आर्यन खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दोनों को लंदन के एक कसीनो में जाते हुए देखा गया। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर यह लड़की कौन है।
कौन है यह मिस्ट्री गर्ल ? वायरल तस्वीरों के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर पड़ताल शुरू कर दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि आर्यन के साथ नजर आ रही यह लड़की डेनिश आर्टिस्ट विनी तकैर (Vinnie Takair) हैं।
इंस्टाग्राम कनेक्शन ने दी हवा फैंस के दावों को तब और मजबूती मिली जब विनी तकैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन ट्रिप की तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद लोगों ने आर्यन के वायरल वीडियो और विनी के पोस्ट की टाइमिंग को जोड़ना शुरू कर दिया।
दिलचस्प बात यह है कि आर्यन खान और विनी तकैर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। साथ ही, उनके कई कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बावजूद आर्यन या विनी की तरफ से अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कैजुअल लुक में दिखे आर्यन वायरल हो रही इन तस्वीरों में आर्यन खान बेहद कूल और हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, ट्राउजर और स्नीकर्स पहने हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद लड़की भी ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखाई दी। अब देखना यह होगा कि क्या आर्यन अपने इस कथित रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं।
[NEW] The hot chick in the new Aryan spotting is Danish artist Vinnie Takair (and tea on her from Reddit) #AryanKhan#AryanKhanThoughtshttps://t.co/eun73nvxH9 pic.twitter.com/OqMCaFfVem
— Aryan Khan Thoughts (@AryanKhanThots) July 29, 2026
पंजाब पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी संग्राम: AAP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
रामायण के ट्रेलर पर उठा विवाद: इतिहासकार ने जूलरी पर उठाए गंभीर सवाल
‘दीदी को भगा दिया, तुम चुप रहो पप्पू सिंह’: संसद के बाहर कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी की जुगलबंदी
माफी तो मांगनी ही पड़ेगी : राहुल गांधी के आरोपों पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ी राहत: दिल्ली सरकार वापस लेगी NEET पेपर लीक विरोध से जुड़े 13 FIR
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें क्या है लक्ष्मी योजना
कल का मौसम: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में रेड अलर्ट के साथ बाढ़ का खतरा
क्या पीएम मोदी ने दे दिया इस्तीफा? वायरल चिट्ठी का सच आया सामने
न कोई शोर, न फेयरवेल मैच! क्या सिस्टम की बलि चढ़ गए गाबा का घमंड तोड़ने वाले अजिंक्य रहाणे?
हॉकी की नई केसरिया जर्सी पर घमासान: क्या यह बदलाव खेल है या सियासत?