देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटि को लेकर उपजे विवाद ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा कामकोटि को गोमूत्र एक्सपर्ट कहे जाने पर बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कड़ी नाराजगी जताई है और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला? विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक हाई-पावर टास्क फोर्स का गठन किया। इस पैनल में आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटि को शामिल किया गया। कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने उन पर तंज कसते हुए गोमूत्र एक्सपर्ट शब्द का इस्तेमाल किया।
रियल अचीवर हैं कामकोटि: राजीव चंद्रशेखर राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कामकोटि का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने कहा कि कामकोटि देश के सबसे शानदार टेक्नोलॉजी एजुकेटर और इनोवेटर हैं। चंद्रशेखर ने कहा, राहुल और प्रियंका गांधी की जोड़ी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा पर मुझे हैरानी नहीं होती, लेकिन एक वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रोफेसर का अपमान करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं कामकोटि चंद्रशेखर ने कामकोटि की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि उन्होंने आईआईटी मद्रास में एक बेहतरीन डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है। उनके काम से युवाओं के लिए न केवल नए वेंचर्स खुले हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे व्यक्तियों का सम्मान करना सीखें जो कड़ी मेहनत से देश का भविष्य संवार रहे हैं।
केवी सुब्रमण्यन ने उठाए वैज्ञानिक सवाल पूर्व चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर केवी सुब्रमण्यन ने भी इस मामले में प्रियंका गांधी को घेरा है। उन्होंने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्होंने कामकोटि के काम का अध्ययन किया है? सुब्रमण्यन ने तर्क दिया कि विज्ञान किसी विचार का मूल्यांकन उसके स्रोत के आधार पर नहीं, बल्कि सबूतों के आधार पर करता है।
परंपरा और विज्ञान की बहस सुब्रमण्यन ने मॉडर्न मेडिसिन का उदाहरण देते हुए कहा कि कई आधुनिक दवाएं पारंपरिक जड़ों से विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा, साइंस हाइपोथीसिस का टेस्ट करता है, मजाक नहीं उड़ाता। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि क्या वे अन्य धर्मों से जुड़े विचारों पर भी इसी तरह का अपमानजनक पैमाना अपनाएंगी? उन्होंने जोर दिया कि भारतीय स्कॉलर्स सम्मानजनक व्यवहार के हकदार हैं।
I am never suprised at abuse, insults that Cong under the bro-sis duo of @RahulGandhi and @priyankagandhi use in their discourse.
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@RajeevRC_X) July 29, 2026
But insulting the disintguished, globally reknown Prof V Kamakoti, Dir @iitmadras by referring to him as Gaumutra is particularly revealing about… pic.twitter.com/uxwJ5Nc1F0
शादी से इनकार पर हैवान बना प्रेमी: गर्लफ्रेंड को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
संसद में इडियट और अंधभक्त पर मचा घमासान: राहुल गांधी के शब्दों से फिर गरमाया सदन
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली की सड़कों पर आज से रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चेक करें नई ट्रैफिक एडवाइजरी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत का दबदबा, साक्षी और अरुंधति ने पक्के किए 2 और मेडल
रणबीर कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखी ऐसी तस्वीर, जिसे देख फैंस हुए भावुक
2027 की बिसात: दलित वोट बैंक पर कब्जे के लिए बीजेपी का संत रविदास कार्ड
भोपाल में जेन-जी किसानों का हल्ला बोल: सीएम हाउस तक मार्च, खाद-मूंग खरीदी पर आर-पार की जंग
जापान में कुदरत का कहर: 7.1 तीव्रता के भूकंप से 18 की मौत, मलबे में जिंदगियों की तलाश जारी
जश्न के बीच नारेबाजी: HCL के CEO के सामने कर्मचारियों ने की सैलरी हाइक की मांग, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
बेंगलुरु की सड़कों पर जन-सेवा बनाम सुरक्षा : गड्ढा भरती महिला का वीडियो हुआ वायरल