संसद परिसर में सपा का अनोखा प्रदर्शन बुधवार को संसद परिसर में समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर में हुए कथित चंदा घोटाले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव हाथों में चंदे का बॉक्स लिए नजर आईं। उन्होंने मीडिया से मजाकिया लहजे में कहा, आप लोग भी पहले दान दीजिए, चंदा दीजिए, चलिए सब लोग दान डालिए।
बीजेपी ने श्रद्धा के पैसे को हड़पा डिंपल यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता ने गहरी श्रद्धा के साथ भगवान राम के चरणों में दान दिया था। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और उनके सहयोगियों ने इस पवित्र चंदे को हजम करने का काम किया है। उन्होंने सीधे तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की जवाबदेही तय करने की मांग की।
SIT जांच पर उठाए सवाल मंदिर ट्रस्ट के घोटालों की जांच के लिए गठित SIT को लेकर डिंपल ने इसे महज खानापूर्ति करार दिया। उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जमीन खरीद में हुई धांधली की जांच भी इसी तरह की गई थी, जिसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिखावा है।
अखिलेश यादव का कटाक्ष: जो दान नहीं बचा पाए, वो पेपर लीक क्या रोकेंगे? प्रदर्शन में मौजूद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, जो लोग भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान को नहीं बचा पाए, उनसे आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे पेपर लीक रोक पाएंगे या परीक्षा पारदर्शिता से करा पाएंगे?
1990 से जारी है धांधली का सिलसिला अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर होने वाली चोरी का मामला 45-50 दिनों के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 1990 में लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के समय से ही गहने और पैसे दान किए जा रहे हैं, जिसका कोई सुव्यवस्थित लेखा-जोखा नहीं है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है और इसका हिसाब जनता मांगेगी।
ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव एक तरफ जहां चंदे को लेकर विवाद गहरा रहा है, वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। आईआईटी से पढ़े जगदीश आफले को ट्रस्ट का पहला सचिव नियुक्त किया गया है, जिनका जुड़ाव संघ (RSS) से रहा है। अब देखना यह है कि यह नया बदलाव ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर क्या असर डालता है।
#WATCH | Delhi | Samajwadi Party MP Dimple Yadav says, People came to the temple with their faith and devotion, and they offered donations and contributions at Lord Ram s feet, but BJP people and their associates have also swallowed up these donations. Such a massive incident… https://t.co/m4WxjJJPvr pic.twitter.com/QvSqixOJqp
— ANI (@ANI) July 29, 2026
PoK में भड़की हिंसा, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले– ये भारत जैसे दुश्मन, कोई बातचीत नहीं होगी
अल्लू अर्जुन का विवादित बयान: फैन वॉर छोड़ो, लड़कियों का पीछा करो , सोशल मीडिया पर भड़के लोग
एशियन गेम्स 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में गोल्ड बचाने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, ओलंपिक टिकट पर भी नजर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो कोर्ट जाएंगे , सौरभ भारद्वाज की पुलिस को दो-टूक चेतावनी
संसद में इडियट और अंधभक्त पर मचा घमासान: राहुल गांधी के शब्दों से फिर गरमाया सदन
राहुल गांधी का इडियट वाला बयान: बीजेपी का पलटवार, बोले- खुद के लिए कहा है तो स्वागत है
HCL की स्वर्ण जयंती समारोह में हंगामा: जब CEO के सामने स्टेज पर गूंजे हमें हाइक चाहिए के नारे
खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम: सांप को खिलौना समझ बैठा बच्चा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
रणबीर कपूर के फोन का वॉलपेपर वायरल: पिता ऋषि कपूर की इस पुरानी तस्वीर ने जीता फैंस का दिल