हॉकी इंडिया ने 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले इस महाकुंभ के लिए 20 सदस्यीय टीम चुनी गई है। अनुभवी डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे।
खिताब बचाने की चुनौती हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम के सामने अपने खिताब का बचाव करने की बड़ी चुनौती है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने इसे अनुभव और युवा जोश का एक बेहतरीन मिश्रण बताया है।
ओलंपिक का सीधा टिकट दांव पर इस टूर्नामेंट का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि जो टीम स्वर्ण पदक जीतेगी, वह सीधे लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। कोच और कप्तान दोनों का स्पष्ट लक्ष्य जापान में स्वर्ण पदक जीतकर अपना ओलंपिक कोटा पक्का करना है।
पूल-ए का कठिन सफर भारत को पूल-ए में रखा गया है। भारत अपना अभियान 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद टीम श्रीलंका (22 सितंबर), दक्षिण कोरिया (24 सितंबर), जापान (26 सितंबर) और बांग्लादेश (28 सितंबर) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सभी मैच गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
चुनी गई भारतीय टीम
टीम में अनुभवी मनप्रीत सिंह की उपस्थिति मिडफील्ड को मजबूती देगी, जबकि फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, मनदीप और सुखजीत जैसे खिलाड़ी विपक्षी डिफेंस को भेदने के लिए तैयार हैं। भारतीय फैंस को एक बार फिर अपनी टीम से गौरवशाली प्रदर्शन की उम्मीद है।
Presenting the Indian Men s Hockey Team for 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026. 🇮🇳❤️
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 29, 2026
Together, let s defend our gold medal and book a spot in the LA 2028 Olympics. 💙🏑
🗓️: Sept 19 to Oct 4#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AsianGames pic.twitter.com/hlwxVNgkNw
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, फैंस ने दी जल्द ठीक होने की दुआएं
आइशी घोष की गिरफ्तारी पर संसद में घमासान: आखिर कौन हैं यह चर्चित वामपंथी नेता?
क्रिकेट में शर्मनाक चीटिंग : चुटकी बजाकर अंपायर को चकमा दिया, मच गया भारी बवाल
राज्यसभा में घमासान: छात्र प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस पर नड्डा का करारा प्रहार
यूपी के वकीलों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
स्टंट के चक्कर में सड़क पर चित हुआ बाइक सवार, वायरल वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बेऊर जेल में छात्रों का अंधेरा : खूंखार अपराधियों के बीच कैद, परिजनों का फूटा गुस्सा
अब गड्ढों से नहीं होगा डर: एथर लाया खास Pothole Alert फीचर
भोपाल में किसानों का युवा मोर्चा : CM हाउस घेराव की तैयारी, सरकार ने बनाई सुलह की राह
गोली का आदेश डीएम देते हैं : संसद में राहुल गांधी के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए IAS सनी कुमार सिंह, जानिए कौन हैं वो?