हैदराबाद: टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में अपने एक बयान को लेकर विवादों के घेरे में आ गए हैं। अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन (AAFA) की सालाना मीटिंग के दौरान अभिनेता ने फैंस से सोशल मीडिया पर होने वाली फैन वॉर और ट्रोलिंग रोकने की अपील की थी, लेकिन उनका एक सुझाव उल्टा पड़ गया।
क्या था विवाद? हजारों फैंस को संबोधित करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि किसी को नफरत करने या ट्रोल करने में समय बर्बाद न करें। उन्होंने सलाह दी, इसके बजाय, अपनी ऊर्जा उस लड़की के घर के सामने जाकर इंतज़ार करने में लगाओ जिसे आप पसंद करते हैं। एक्टर का यही मजाकिया लहजा अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।
स्टॉकिंग को बढ़ावा देने का आरोप एक्टर के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिज़न्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक बड़े सुपरस्टार के रूप में अल्लू अर्जुन को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, जो स्टॉकिंग (पीछा करने) जैसी गंभीर समस्या को बढ़ावा देती हैं।
नेटिज़न्स की कड़ी प्रतिक्रिया इस बयान के बाद ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने एक्टर को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने लिखा, क्या उन्हें एहसास है कि उनके फैंस उन्हें भगवान मानते हैं और उनकी बातों को गंभीरता से ले सकते हैं?
वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, क्या वह अपने बच्चों को भी यही करना सिखाएंगे? उनकी खुद की एक बेटी है, उन्हें ऐसे शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए था।
बेतुका और डरावना बयान सोशल मीडिया पर लोग इसे बेहद बेवकूफी भरा और डरावना बता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जहां एक्टर को समाज में एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए था, वहीं उनकी यह टिप्पणी जिम्मेदारी से कोसों दूर है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अल्लू अर्जुन की टीम की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
Allu Arjun telling his fans to Stop fan wars, go stalk girls .. while standing on stage with his zip open the whole time💀
— Sonel (@allthingzabsurd) July 29, 2026
Truly zero awareness from top to bottom 🤦🏻♀️ pic.twitter.com/kKMapEGrdo
IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या बनेंगे चेन्नई के नए थाला ? CSK के मेगा ट्रेड ऑफर की चर्चा से मची खलबली
1000 करोड़ का बजट और शाहरुख का कैमियो: अल्लू अर्जुन की राका बनेगी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर?
हिंद महासागर में तैर रहा है एलन मस्क का अजगर , रिकवरी के लिए निकला खास जहाज
रहस्यमयी डंपर: प्रदर्शन स्थल पर पत्थरों से भरा ट्रक कैसे पहुँचा? दिल्ली पुलिस के दावों में फंसा पेच
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल को मिली मंजूरी, परीक्षाओं में धांधली पर अब 10 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक: यूक्रेन के पोर्ट पर ड्रोन हमलों के बीच अटकी जान
मानसून का रौद्र रूप: देश भर में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात से असम तक बेहाल
अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी गाड़ी! वीआईपी कल्चर पर सरकार का कड़ा प्रहार
बंटवारा 1947 के ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, पिता धर्मेंद्र की आखिरी याद ने सबको किया भावुक
भूकंप के झटकों से कैसे बचता है जापान? जानें उस सेकंड्स वाले सिस्टम का पूरा सच