सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए सनी देओल खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर ही भावुक हो गए।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बनी बंटवारा 1947 मंच पर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने एक बेहद भावुक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बंटवारा 1947 वह आखिरी फिल्म थी, जिसे धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले देखा था। संतोषी ने याद करते हुए कहा, जब धर्मेंद्र जी ने फिल्म का नरेशन सुना और बाद में फिल्म देखी, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया और कहा था कि यह फिल्म बहुत चलेगी।
पिता की याद में रो पड़े सनी जैसे ही संतोषी ने धर्मेंद्र के उन अंतिम पलों और उनकी सराहना का जिक्र किया, सनी देओल अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। अपने पिता के प्रति गहरा लगाव रखने वाले सनी की आंखों से आंसू छलक आए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है, जहां लोग अभिनेता को संबल दे रहे हैं।
आमिर खान ने भी साझा की थी यादें इससे पहले 56वें IFFI के दौरान आमिर खान ने भी बताया था कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ समय बिताने का मौका मिला। आमिर ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि धर्मेंद्र ने बंटवारा 1947 देखी, क्योंकि यह उनकी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी।
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म? आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को बयां करती यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
HEART TOUCHING VIDEO ❤️#Batwara was the last film #Dharmedra ji saw and said ye movie chalegi, reveals Santoshi. #SunnyDeol couldn t control his tears after this 🥹😥 pic.twitter.com/z0FfREkS6p
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) July 28, 2026
ऋषभ पंत में ऊर्जा की कमी है... एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए गंभीर सवाल
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, फैंस ने दी जल्द ठीक होने की दुआएं
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल को मिली मंजूरी, परीक्षाओं में धांधली पर अब 10 साल की जेल और 10 करोड़ का जुर्माना
रेपिस्ट के डिफेंडर हैं शिक्षा मंत्री : राहुल-प्रियंका के हमले से गरमाया संसद का माहौल
कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोया मालिक, फिर नदी में फेंक दिया शव: इंटरनेट पर छिड़ी बहस
सिस्टम लाचार, महिला ने खुद भरी सड़क की खाई: वायरल वीडियो देख लोग बोले- बधाई के पात्र, प्रशासन के लिए शर्मिंदगी
जापान में तबाही का मंजर: 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा कुमामोटो, 13 की मौत
मामा ने किया जबरन किस, कार में की गंदी हरकत : शिवांगी जोशी ने बयां किया बचपन का दर्दनाक सच
शिवांगी जोशी का गरीबी वाला सीक्रेट पड़ा भारी, पुराने इंटरव्यू ने खोली दावों की पोल
सदन में क्यों झुक गए राहुल गांधी? हाथ जोड़कर स्पीकर से बोले- मैं चुप होकर बैठ जाता हूं