साइबर अपराधियों का एक नया जाल सामने आया है। सरकार के साइबर सिक्योरिटी विंग I4C (साइबर दोस्त) ने देशवासियों को चेतावनी दी है कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ लोन ऐप्स असली जैसे दिखते हैं, लेकिन ये आपकी जमा-पूंजी और निजी डेटा के लिए बेहद खतरनाक हैं।
ये फर्जी ऐप्स खुद को रजिस्टर्ड फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन का हिस्सा बताकर लोगों को झांसे में लेते हैं। फोन में इंस्टॉल होते ही ये ऐप्स आपकी निजी और वित्तीय जानकारी चुरा लेते हैं। इसके जरिए न केवल आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, बल्कि आपकी सेंसेटिव डिटेल्स का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
साइबर सिक्योरिटी विंग ने उन ऐप्स की लिस्ट जारी की है जिनसे आपको बचकर रहना है:
यदि आपने इनमें से कोई भी ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया है, तो उसे बिना देरी किए तुरंत डिलीट (Uninstall) कर दें। किसी भी अनजान लोन ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
बढ़ते साइबर अपराधों के दौर में सतर्क रहना ही एकमात्र बचाव है। यदि आपके साथ किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अपनी शिकायत को आधिकारिक पोर्टल पर भी दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
साइबर अपराधी अक्सर नई-नई तकनीकों का सहारा लेकर लोगों को ठग रहे हैं, इसलिए किसी भी वित्तीय लेनदेन या ऐप पर भरोसा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।
Not every loan app on the Play Store is legitimate.
— CyberDost I4C (@Cyberdost) July 28, 2026
Cybercriminals often misuse the names of registered NBFCs and developers to create fake loan applications that appear genuine. pic.twitter.com/jbzKfzEehU
इंग्लैंड क्रिकेट में शर्मनाक धोखाधड़ी : विकेट पाने के लिए फील्डर ने रची साजिश, वीडियो वायरल
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ अब पड़ेगा भारी: पेपर लीक बिल पर संसद में सरकार सख्त
T20 वर्ल्ड कप का बदलेगा स्वरूप! 20 नहीं, अब इतनी टीमों के साथ होगा महासंग्राम
जापान में फटी जमीन, कांप उठा समुद्र! 10 किमी नीचे आखिर ऐसा क्या हुआ कि दहल गया पूरा देश?
प्रियंका गांधी के भाषण पर छिड़ा स्पीच चोरी का विवाद: रिजिजू के तंज से गरमाया संसद का माहौल
PoK में सुलगती आग: पाकिस्तान के लिए गले की फांस बना जन-आक्रोश, जानें क्या है पूरा मामला
मिशन 2027: वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की ड्रीम 11 , इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
भारतीय सेना प्रमुख की सादगी देख बौखलाया पाकिस्तान, अपनी ही फौज के वीआईपी कल्चर पर फूटा आवाम का गुस्सा
बेंगलुरु: कैब का इंतजार कर रही महिला से पूछा रेट , वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? – अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार