WWE का सबसे बड़ा समर इवेंट SummerSlam 2026 बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस आयोजन को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, जहां कुल 12 बड़े मुकाबले होने वाले हैं। हालांकि, सभी की निगाहें ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच होने वाले हैल इन ए सैल मैच पर टिकी हैं।
रिटायरमेंट की अटकलों को मिली हवा लंबे समय से चर्चा है कि ब्रॉक लैसनर अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने रिंग में छोड़ने के बाद उन्होंने संन्यास के संकेत दिए थे, हालांकि उन्होंने बाद में वापसी कर ली। अब SummerSlam को उनके करियर का आखिरी मुकाबला माना जा रहा है।
मार्क हेनरी ने क्या कहा? WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने इस बड़े मुकाबले पर अपनी राय दी है। एक इंटरव्यू में हेनरी ने कहा, मुझे लगता है कि यह ओबा फेमी के लिए खुद को साबित करने का मौका है। लैसनर ने प्रो-रेसलिंग की दुनिया में लंबा समय बिताया है और बहुत कुछ हासिल किया है। अब उन्हें और चोटें सहने की जरूरत नहीं है। समरस्लैम में फेमी उन्हें हरा देंगे और संभवतः इसके बाद लैसनर रिटायर हो जाएंगे।
दोनों के बीच अंतिम जंग ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी मार्च 2026 से जारी है। रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने लैसनर को चौंकाते हुए मात्र पांच मिनट में हरा दिया था, जिसका बदला लैसनर ने क्लैश इन इटली में जीत दर्ज कर लिया। अब समरस्लैम में होने वाला तीसरा मुकाबला इन दोनों के बीच की राइवलरी का निर्णायक और अंतिम अध्याय माना जा रहा है।
फेमी का दांव ओबा फेमी ने इस मुकाबले के लिए अपना वर्ल्ड टाइटल मैच तक छोड़ दिया है। इससे साफ है कि वे लैसनर को पूरी तरह तबाह करने के इरादे से हैल इन ए सैल के अंदर उतरेंगे। क्या सच में यह लैसनर के शानदार सफर का अंत होगा? इसका जवाब हमें समरस्लैम की रात ही मिलेगा।
Mark Henry thinks that Oba Femi will retire Brock Lesnar at WWE SummerSlam.
— Fightful Wrestling (@Fightful) July 27, 2026
“I would think that this would be Oba Femi’s coming out party. Brock has served a lot of time and done a lot of good in the pro wrestling world, so there’s no need for him to take any punishment, but I… pic.twitter.com/5FxciSzDaE
ग्लासगो में गूंजा भारत का नाम: सरवेश कुशारे ने हाई जंप में जीता ऐतिहासिक सिल्वर
राहुल गांधी और अखिलेश पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- सदन को बंधक बना लिया है
PoK में खूनी चुनाव: मतदान के दौरान पाक सेना की बर्बरता, फायरिंग में 19 लोगों की मौत की खबर
दिल्ली: यमुना में डूबे 4 दोस्त, एक का शव मिला, तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा धमाका: जिलों में खुलेंगी स्पेशल कोर्ट, अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना
जो राम मंदिर का दान नहीं बचा सके, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? संसद में अखिलेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला
एंटी पेपर लीक बिल: नए शिक्षा मंत्री पर प्रियंका गांधी के आरोपों से दहला संसद, भारी हंगामा
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने को तैयार राव बहादुर , महेश बाबू की इस डार्क कॉमेडी का इंतज़ार खत्म
गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 39 घायल; सेना और सुरक्षाबलों ने बचाई जान
मणिका राणा के निष्कासन का सच: क्या NEET विरोध में शामिल होने पर गई भाजपा नेता की कुर्सी?