फ्रांस की राजधानी पेरिस सोमवार को एक भयावह चाकूबाजी की घटना से दहल गई। पोर्टे डी क्लिची इलाके में दिनदहाड़े एक सिरफिरे ने तीन महिलाओं पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
हमले का शिकार बनीं तीन महिलाएं हमलावर ने 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाओं को अपना निशाना बनाया। हमला इतना अचानक और भीषण था कि पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर ने महिलाओं की पीठ पर कई वार किए। इस हमले में दो महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।
राहगीरों ने दिखाई अदम्य बहादुरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहगीरों का साहस साफ देखा जा सकता है। मोहम्मद-अली बूहदजार नामक एक व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही उन्होंने हमलावर को एक युवती को चाकू मारते देखा, उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। स्थानीय लोगों ने सूटकेस फेंककर हमलावर के हाथ से चाकू गिराए और उसे जमीन पर दबोच लिया।
ऑफ-ड्यूटी पुलिस अफसर ने किया काबू उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने मोर्चा संभाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज ने इस अधिकारी की तत्परता और बहादुरी की जमकर सराहना की है। आरोपी क्रीम रंग के ट्रैकसूट में था और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है।
आतंकवाद के एंगल से जांच शुरू गिरफ्तारी के बाद हमलावर ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसे यह हमला करने का आदेश अल्लाह से मिला था। उसके बयान काफी असंगत और बेतुके थे। इन दावों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी अभियोजक कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले को खंगाल रही है ताकि हमले के वास्तविक मकसद का पता लगाया जा सके।
Three Women Stabbed in Paris This Morning — Suspect Claims “It Is Allah Who Ordered Me”
— Paul A. Szypula 🇺🇸 (@Bubblebathgirl) July 27, 2026
A 31-year-old man armed with two kitchen knives stabbed three women in northern Paris this morning near Porte de Clichy.
The attack occurred around 9:30–11:30 a.m. The victims, aged 19, 24… pic.twitter.com/TTbFQdnL5E
गली में गूंजी मासूम की चीख: तेज रफ्तार बाइक ने पल भर में उजाड़ दी खुशियां, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
60 साल की महिला और 21 साल के युवक का कथित प्रेम प्रसंग: मंदिर में शादी के दावे से मचा बवाल
एक प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया : संसद में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
फेसबुक से PM मोदी का वीडियो हटाने पर मचा बवाल, सरकार ने Meta को भेजा समन
PoK में बरपा कहर: रावलकोट में पाक सेना की अंधाधुंध फायरिंग, 17 प्रदर्शनकारियों की मौत से दहला इलाका
पीओके में खूनी संघर्ष: रावलाकोट में सुरक्षा बलों की फायरिंग से 14 लोगों की मौत, इंटरनेट सेवाएं ठप
कारवां गुजर गया, गुबार देखते रहे : संसद में गोगोई का तंज, सरकार से पूछा- छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार हुआ सच: अंतरिक्ष में चमक उठा भारत का कॉस्मिक ब्लूम डायमंड
विराट कोहली की गोल्डन सलाह क्यों नहीं मान पाए संजू सैमसन? खुद किया खुलासा
जापान में 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप: सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप, तबाही के खौफनाक मंजर