टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिटनेस की दुनिया में एक मिसाल हैं। उनकी कड़ी डाइट और अनुशासित जीवनशैली ही है, जिसने उन्हें मौजूदा दौर के सबसे फिट खिलाड़ियों में जगह दिलाई है। अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि कोहली ने उन्हें भी फिटनेस को लेकर एक बड़ी सलाह दी थी।
कोहली ने दी थी ये नसीहत जियोस्टार के शो बिलीव में बात करते हुए संजू ने बताया कि जब उन्होंने जिम में विराट से सलाह मांगी, तो कोहली ने उन्हें सीधा और स्पष्ट जवाब दिया था। विराट ने उनसे कहा था कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक टिके रहना है, तो सबसे पहले अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदलनी होगी।
क्या थी विराट की सक्सेस मंत्र ? विराट ने संजू को खाने-पीने की आदतों से लेकर शरीर की रिकवरी तक के बारीकियों के बारे में समझाया था। सैमसन ने बताया, विराट भाई ने मुझे बताया कि कौन-सा भोजन रिकवरी में मदद करता है और क्या नहीं। उन्होंने कहा था कि अगर अगले 10 साल तक इस अनुशासन को बनाए रखा, तो करियर शानदार होगा।
डेढ़ साल बाद क्यों टूटा अनुशासन? संजू सैमसन ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि उन्होंने विराट की इन बातों को करीब डेढ़ साल तक पूरी निष्ठा से फॉलो किया, लेकिन इसके बाद वह अपनी दिनचर्या और ट्रैक पर कायम नहीं रह सके। उन्होंने माना कि कोहली का अनुशासन एक अलग ही स्तर का है, जिसे लगातार बनाए रखना आसान नहीं है।
एशियन गेम्स में वापसी की तैयारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले संजू सैमसन फिलहाल अपनी फॉर्म और निरंतरता को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इसके बाद के दौरों पर उनका प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा, लेकिन अब उनकी नजरें 17 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियन गेम्स पर हैं। वहां संजू एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
*🚨 SANJU SAMSON OPENS UP ON WHY HE COULDN T FOLLOW VIRAT KOHLI S LIFESTYLE! 💪🏏 🚨
— Crush Cric (@CrushCricx) July 28, 2026
🗣️ Sanju Samson revealed that he once asked Virat Kohli for advice on becoming a better international cricketer. Virat didn t just talk about batting or fitness—he explained that success comes… pic.twitter.com/GhO5Brc34h
मोदी जी का फोन आया है! : पोते के इस प्रैंक पर दादी का रिएक्शन जीत रहा है इंटरनेट का दिल
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ अब पड़ेगा भारी: पेपर लीक बिल पर संसद में सरकार सख्त
IND vs SL: इन 3 दिग्गजों को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, टीम इंडिया में मिली जगह तो दूर, नाम पर भी नहीं हुई चर्चा!
क्रिकेट में ‘फेक-एज’ का बड़ा खेल: उंगलियों की चुटकी से अंपायर को दिया चकमा, मचा हड़कंप
नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: फ्लाईओवर से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, देखें वीडियो
भारतीय सेना प्रमुख की सादगी देख बौखलाया पाकिस्तान, अपनी ही फौज के वीआईपी कल्चर पर फूटा आवाम का गुस्सा
दिल्ली-NCR में फिर आसमानी आफत : भारी बारिश से सड़कें बनीं दरिया, घंटों जाम में फंसी जनता
एक प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया : संसद में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
जैसे कोई गोली हवा को चीर रही हो... हार्दिक पांड्या को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
मिशन 2027: वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की ड्रीम 11 , इन दिग्गजों पर जताया भरोसा