सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कंपनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को देश के भीतर ही ब्लॉक कर दिया, जिससे भारतीय यूजर्स और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश फैल गया।
क्या है पूरा मामला? नीट पेपर लीक विवाद के बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं से सीधा संवाद करने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया था। इस वीडियो का शीर्षक था: कल की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे!
वीडियो देखने पर मिला लीगल रिक्वेस्ट का मैसेज वीडियो अपलोड होने के तीन दिन बाद, जब यूजर्स इसे देखना चाहते थे, तो उन्हें फेसबुक पर एक चौंकाने वाला मैसेज मिला: लीगल रिक्वेस्ट की वजह से यह मीडिया आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है।
हैरानी की बात यह थी कि इस संदेश में न तो किसी सरकारी कानून का जिक्र था और न ही यह स्पष्ट था कि किस संस्था के कहने पर इसे ब्लॉक किया गया है।
बीजेपी ने मेटा को घेरा इस कदम के बाद बीजेपी की आईटी और सोशल मीडिया प्रमुख प्रीति गांधी ने मेटा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि मेटा को यह अधिकार किसने दिया कि वह तय करे कि करोड़ों भारतीय क्या देखेंगे और क्या नहीं? उन्होंने मेटा की पारदर्शिता और राजनीतिक पूर्वाग्रह पर गंभीर सवाल खड़े किए।
मेटा ने दी सफाई चारों तरफ से घिरने और यूजर्स की कड़ी आलोचना के बाद मेटा बैकफुट पर आ गया। कंपनी के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा, यह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था। मेटा ने स्पष्ट किया कि इसे अब प्लेटफॉर्म पर रिस्टोर कर दिया गया है।
हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया कंपनियों की कंटेंट मॉडरेशन नीतियों और उनकी पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
What the hell, @Meta??!
— Priti Gandhi (@MrsGandhi) July 27, 2026
The Prime Minister of the world s largest democracy uploads his first direct selfie video to connect with India s youth... and Facebook restricts it???
Who gave Meta the authority to decide what millions of Indians should or should not see???
This… pic.twitter.com/jrGJFYhqDI
पेरिस की सड़क पर खूनी खेल: चाकू से 3 महिलाओं पर हमला, हमलावर बोला- अल्लाह का आदेश था
शाओमी और रेडमी के शौकीनों को बड़ा झटका, इन पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ीं
उनकी तकनीक ब्रैडमैन जैसी है : वैभव सूर्यवंशी पर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा धमाका: जिलों में खुलेंगी स्पेशल कोर्ट, अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना
इंडियाज गॉट लेटेंट 2: क्या लीक हो गया राघव-मुनव्वर का एपिसोड? समय रैना ने खोला राज
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का शंखनाद: शुभमन गिल कप्तान, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संसद में NDA का मंगल मिलन : TMC के बागियों की एंट्री से गरमाया माहौल
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, 8 महीने बाद इस दिग्गज की धमाकेदार वापसी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का शानदार आगाज़, 5 दिनों में जीते 10 मेडल्स
ओलंपिक गोल्ड का सपना: अनाहत सिंह ने हार्वर्ड की पढ़ाई छोड़ खेल पर लगाया दांव