बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय इस स्क्वाड की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि अनुभवी केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
फिटनेस पर टिकीं दो दिग्गजों की उम्मीदें टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम शामिल है, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई के अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी।
दो नए चेहरों को मिला बड़ा मौका इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है। शानदार फॉर्म में चल रहे गुरनूर बराड़ को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं, ऑफ-स्पिनर और ऑलराउंडर सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। सारांश को चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में लिया गया है।
अभ्यास मैच से होगी शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की आधिकारिक शुरुआत से पहले टीम इंडिया खुद को परखने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम 7 अगस्त से चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद करेगा।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज: पूरा शेड्यूल टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। दोनों मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे:
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
🚨 News 🚨#TeamIndia s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
वर्दी हुई शर्मसार: ड्यूटी पर तैनात ASI ने TC ऑफिस में किया पेशाब, वीडियो वायरल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जडेजा की दमदार वापसी, युवा स्पिनर की लॉटरी
दिल्ली में आफत की बारिश: IMD का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन और निर्णायक , पश्चिमी देशों पर बरसे पुतिन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी पर फंसा पेंच
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने को तैयार राव बहादुर , महेश बाबू की इस डार्क कॉमेडी का इंतज़ार खत्म
संसद में पप्पू यादव का अनोखा विरोध: माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: सारांश जैन को मिला बड़ा मौका, शुभमन गिल संभालेंगे कमान
दिल्ली में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई राजधानी, सड़कें बनीं दरिया
राहुल गांधी और अखिलेश पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- सदन को बंधक बना लिया है