अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
रविंद्र जडेजा की हुई दमदार वापसी इस टीम की सबसे बड़ी खबर अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी है। जडेजा आठ महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। वहीं, चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह स्पिनर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर नजर टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी जगह दी गई है। हालांकि, इनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समय में फिटनेस के आधार पर ही इनके खेलने पर मुहर लगेगी।
पंत और जुरेल संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को मुख्य प्राथमिकता दी गई है, जबकि ध्रुव जुरेल को उनके बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। टीम में केएल राहुल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
WTC फाइनल के लिहाज से सीरीज अहम यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। फिलहाल अंक तालिका में भारत 5वें स्थान पर है। सीरीज में 2-0 से जीत भारत के लिए फाइनल की राह आसान कर सकती है।
भारतीय टेस्ट स्क्वाड इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन।
🚨 News 🚨#TeamIndia s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
सारांश जैन: 33 की उम्र में देर आए दुरुस्त आए वाली कहानी, जानें क्यों टीम इंडिया को है उनसे बड़ी उम्मीदें
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर बैकफुट पर मेटा, तकनीकी खराबी बताकर मांगी माफी
प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया : लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
नर्क जैसी जिंदगी से गोल्ड मेडल तक: 14 साल पहले सड़क पर फेंकी गई शर्मीला की प्रेरक दास्तां
पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन और निर्णायक , पश्चिमी देशों पर बरसे पुतिन
राहुल को शादी के लिए मनाओ! प्रियंका गांधी की वो फोन कॉल, जिसने राहुल-इरफान की मुलाकात को बना दिया यादगार
फेसबुक से PM मोदी का वीडियो हटाने पर मचा बवाल, सरकार ने Meta को भेजा समन
बांकीपुर उपचुनाव में डीपफेक का तड़का: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के वीडियो को बताया AI फर्जीवाड़ा
मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: 18 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमाझम का दौर
बाल-बाल बचे 50 श्रद्धालु: अमरनाथ यात्रियों की बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों ने दी नई जिंदगी