संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा।
प्रधान की बलि, प्रधानमंत्री की सुरक्षा धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से हटाए जाने पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह महज प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाने की एक सोची-समझी रणनीति थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सदन के बाहर जिस तरह प्रधान का स्वागत हुआ, उससे साफ था कि सरकार एक बड़े संकट से बचने के लिए उन्हें बलि का बकरा बना रही थी।
कानून पर उठे सवाल: जो चढ़ावा नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे? सपा प्रमुख ने सरकार द्वारा लाए गए नए संशोधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में 20 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा, जो लोग मंदिरों में चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे? यह कानून केवल दिखावा है और जनता को धोखा देने की एक और कोशिश है।
नफरत की राजनीति कर रही है सरकार अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में नफरत की राजनीति फैला रही है। संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने इसकी तुलना आपातकाल से की। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली में घोर अन्याय है और उन्हें उम्मीद है कि जिस प्रकार आपातकाल के बाद न्याय हुआ था, वैसा ही न्याय इस बार भी होगा।
शिक्षण संस्थानों को रंगने का आरोप अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा, परीक्षा और विश्वविद्यालयों के पूरे ताने-बाने को ध्वस्त करने पर तुली है। उन्होंने कहा, सरकार इसे एक रंग में रंगने की कोशिश कर रही है ताकि विचारधारा विशेष के लोग वहां समा जाएं। सबसे विश्वसनीय संस्था मानी जाने वाली एनटीए तक में आउटसोर्सिंग के जरिए अपने लोगों को भरा जा रहा है।
सरकार झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए सरकार के अहंकार पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को इस बात का घमंड था कि वह कभी झुकती नहीं है, लेकिन नई पीढ़ी ने इस भ्रम को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के संघर्ष ने साबित कर दिया है कि सरकार झुकती है, बस उसे झुकाने की हिम्मत करने वाला चाहिए।
जो लोग चढ़ावा चोरी नहीं बचा पाए वो पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 28, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/FMrX0uat4I
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां
अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस पलटी: गांदरबल में 39 श्रद्धालु सवार थे, रेस्क्यू से बची जान
तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन, अभावों में बीता जीवन का अंतिम दौर
जंतर-मंतर का हॉकर जो बना नेशनल सेंसेशन: बिना स्कूल गए संविधान पर ऐसी पकड़ कि राहुल गांधी खुद पहुंचे घर
संघर्ष से स्वर्णिम सफर: आया का काम करने वाली शर्मिला ने कॉमनवेल्थ में गाड़े झंडे
60 साल की महिला और 21 साल के युवक का कथित प्रेम प्रसंग: मंदिर में शादी के दावे से मचा बवाल
हिंद महासागर का नया सुपरपावर : 200 युद्धपोतों के बेड़े के साथ चीन को टक्कर देने की तैयारी
मैंने अपने पिता की मौत में मदद की : लॉक अप 2 में राम कपूर के खुलासे से मची सनसनी
अब आप पूरी तरह एक्सपोज हो गए : पंजाब पेपर लीक पर स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला
गली में गूंजी मासूम की चीख: तेज रफ्तार बाइक ने पल भर में उजाड़ दी खुशियां, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह