पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा का तांडव देखने को मिला है। चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई गोलीबारी और झड़पों ने पूरे क्षेत्र को अशांत कर दिया है। पाकिस्तान इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन स्थानीय जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।
सबसे भीषण हिंसा रावलकोट में हुई। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) द्वारा बुलाए गए मुजफ्फराबाद चलो लॉन्ग मार्च के दौरान पाक रेंजर्स ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस कार्रवाई में 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भींबर जिले के एक मतदान केंद्र पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। उपद्रवियों ने मतपेटी छीनकर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरी चुनावी प्रक्रिया धज्जियां उड़ गईं। वहीं, कोटली के नकयाल में पीपीपी कार्यकर्ता मुख्तार यूनुस की हत्या से राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
यह हिंसा तब हुई है जब JAAC ने इन चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार किया है। संगठन ने 1947 के बाद बसे शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों को समाप्त करने और क्षेत्र की आर्थिक बदहाली के खिलाफ आवाज उठाई है। इस्लामाबाद ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इससे जनता का आक्रोश और भड़क गया।
PoK में जारी इस अस्थिरता पर नई दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग हैं। भारत सरकार का मानना है कि यह हिंसा पाकिस्तान द्वारा दशकों से किए जा रहे शोषण और दमन का परिणाम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अब पाकिस्तान के साथ केवल PoK को वापस लेने पर ही चर्चा होगी।
*VIOLENCE REPORTED IN PoJK… 🚨
— KUMAR (@MyCric101) July 27, 2026
Reports claim clashes in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir after alleged firing during elections, with casualties reported.#PoJK #Pakistan #BreakingNews pic.twitter.com/Gamm9MI1ID
संसद में पेपर लीक पर संग्राम: विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, सख्त कानून पर घमासान
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर महामंथन: 10 घंटे होगी चर्चा, छात्रों के भविष्य पर सरकार का बड़ा दांव
दिल्ली-NCR में बादलों का कहर : सड़कें बनीं दरिया, रेंगती दिखी रफ्तार; कई इलाकों में रेड अलर्ट
भारतीय सेना प्रमुख की सादगी देख बौखलाया पाकिस्तान, अपनी ही फौज के वीआईपी कल्चर पर फूटा आवाम का गुस्सा
पेपर लीक पर संसद में घमासान: जितेंद्र सिंह ने यूपीए सरकार के पुराने घाव कुरेदे, सख्त होगा नया कानून
SummerSlam में संन्यास ले लेंगे द बीस्ट ब्रॉक लैसनर? WWE दिग्गज का बड़ा दावा
दिल्ली-NCR में फिर आसमानी आफत : भारी बारिश से सड़कें बनीं दरिया, घंटों जाम में फंसी जनता
रयान टेन डोएशेट का इस्तीफा: टीम इंडिया को बड़ा झटका, क्या केकेआर में वापसी की तैयारी है?
कलवा को मिला 50 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय खेल सौगात, पर भूमिपूजन ने बढ़ाई सियासत की गरमाहट
बिहार में फिर लौटेगा मानसून का जोर: 30 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके जिले का हाल