दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन ने सरकार की नींद उड़ा दी है। संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई के बाद अब सीजेपी ने बड़ा दावा किया है कि सरकार ने झुकते हुए सभी FIR वापस लेने का आश्वासन दिया है।
सरकार और सीजेपी के बीच गुप्त बैठक
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद ही सरकार के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। यह बैठक करीब 2-3 घंटे तक चली, जिसमें प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं।
FIR वापसी की गारंटी
सौरव दास के अनुसार, बैठक में बिहार और असम सरकार के उन नोटिफिकेशन्स की प्रतियां साझा की गईं, जिनमें FIR वापस लेने, भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने और गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने की बात कही गई है। दास ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और यह लड़ाई एकजुट होकर जारी रहेगी।
केंद्र और NDA शासित राज्यों पर नजर
सीजेपी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार और अन्य भाजपा या एनडीए शासित राज्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कल तक इसी तरह के गारंटी-नोटिफिकेशन जारी करें। दिल्ली के अलावा बिहार, असम और राजस्थान में विरोध प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने कई लोगों पर मामले दर्ज किए थे, जिन्हें अब हटाने की कवायद शुरू हो गई है।
कपिल सिब्बल का मिला साथ
इस कानूनी लड़ाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अपना समर्थन दिया है। सिब्बल ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सीजेपी को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सीजेपी का कहना है कि वे इन मामलों के कानूनी निपटारे के लिए लगातार सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों के संपर्क में हैं।
*#Important: 1 AM update.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 27, 2026
Hours after our press conference, Government’s representatives met us. The meeting lasted for 2-3 hours. They shared copies of the Bihar and Assam notifications guaranteeing FIR withdrawals, no action in future, and release of all detainees and… pic.twitter.com/G7WcHHcfAs
22 शतक, 28 अर्धशतक, फिर भी टीम इंडिया से बाहर: सरफराज खान की अनदेखी पर छिड़ा विवाद
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो क्यों हैं विवादों में? हिंदू राष्ट्र और संविधान पर पुराने बयानों ने मचाया बवाल
इंग्लिश क्लब क्रिकेट में फिंगर-क्लिक धोखाधड़ी: वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक ने किया ब्लॉक, मचे बवाल के बाद मेटा ने मांगी माफी
वर्दी हुई शर्मसार: ड्यूटी पर तैनात ASI ने TC ऑफिस में किया पेशाब, वीडियो वायरल
महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद में महिला को बोनट पर बिठाकर दौड़ा दी कार, वीडियो देख दहल जाएंगे आप
SummerSlam में संन्यास ले लेंगे द बीस्ट ब्रॉक लैसनर? WWE दिग्गज का बड़ा दावा
नर्क जैसी जिंदगी से गोल्ड मेडल तक: 14 साल पहले सड़क पर फेंकी गई शर्मीला की प्रेरक दास्तां
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा धमाका: जिलों में खुलेंगी स्पेशल कोर्ट, अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना
मैं अनाथ हूं : शिल्पा शिंदे ने घर से निकाले जाने का झेला दर्द, परिवार से तोड़े सभी रिश्ते